[Hindi] उत्तर प्रदेश और बिहार में पहुंचा दिल्ली का प्रदूषण; दो दिनों के बाद बदलेंगे हालात

November 10, 2017 7:47 PM|

Bareilly fogदिल्ली में बीते तीन दिनों से छाया प्रचंड प्रदूषण उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ उत्तर प्रदेश और इससे सटे पश्चिमी बिहार तक पहुँच गया है। दोनों राज्यों में सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ पहुंचे इस कोहरे और प्रदूषण में अब कुछ कमी आएगी क्योंकि यह हवा तेज़ हो रही है। इस बदलाव के साथ उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी भागों तथा इससे सटे पश्चिमी बिहार में तापमान में हल्की गिरावट होगी।

बुलंदशहर,गाज़ियाबाद,मेरठ,अलीगढ़,आगरासहित उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में पहले से ही प्रदूषण कोहरे के रूप में छाया हुआ था। जबकिलखनऊ,कानपुर,बरेली,इलाहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर में कोहरे और प्रदूषण का प्रभाव अब शुरू हुआ है। इसके चलते इन भागों में दिन के तापमान में कुछ कमी आई है। उत्तर-पश्चिमी हवा के ज़ोर पकड़ने से रात के तापमान में भी गिरावट होगी।

[yuzo_related]

उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरा और प्रदूषण रहेगा जबकि दिन शुरू होते ही कोहरा कम होगा और धूप दिखेगी जिससे दिन के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में वर्तमान मौसमी परिदृश्य इसी तरह का अगले दो दिनों तक बना रहेगा। उसके पश्चात 13 नवंबर से उत्तर प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो जाएगा जिससे दिन और रात का तापमान बढ़ सकता है।

बिहार के पश्चिमी शहरों में अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय कोहरा और कुहासे के साथ प्रदूषण का प्रभाव रहेगा। 13-14 नवंबर से बिहार में भी हवाओं के रुख में बदलाव आएगा जिससे सुबह के समय कोहरा कम होगा लेकिन दिन में धुंध रहेगी और धूप कम समय के लिए दिखाई देगी। फिलहालपटना, मधुबनी, सितामढ़ी सहित पश्चिमी बिहार में अगले 2 दिनों तक सुबह के समय कोहरे के रूप में प्रदूषण बना रहेगा।

Image credit: Newsd

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: