[Hindi] दिल्ली में प्रदूषण का संकट बरकरार; 2 दिसम्बर से हवा होगी और ख़राब

December 1, 2018 10:22 AM|

अनुमानों के मुताबिक दिल्ली प्रदूषण अभी भी उग्र रूप धरण किए हुए है। इसे साफ करने के लिए उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएँ अब उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में चलने लगी हैं। लेकिन शुक्रवार को भी प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं दिखा और कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक ख़तरनाक श्रेणी में बना रहा।

आंकड़ों में देखें तो बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक दिल्ली में 358, नोएडा में 366, फ़रीदाबाद में 338 के आसपास पहुंचा। यह आंकड़े दिन भर का औसत हैं जबकि सुबह के समय कई जगहों पर सूचकांक 400 के आसपास था।

फिलहाल उत्तर-पश्चिमी हवाएँ दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल और आसपास के भागों में अब सेट हो गई हैं। इससे अगले 2-3 दिनों तक प्रदूषण से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन हवा की औसत गति 10 किलोमीटर के आसपास होगी इसलिए बड़ी राहत की संभावना फिलहाल नहीं है। यही वजह है कि शुक्रवार को पीएम 2.5 के अंतर्गत आने वाले प्रदूषण के तत्व हवाओं में बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इन हवाओं के कारण तापमान आज गिरावट हुई है, जिससे आर्द्रता बढ़ गई और यही वजह है कि प्रदूषण अभी भी चुनौती बना हुआ है। सुबह के समय कुछ इलाकों में थोड़े समय के लिए कोहरा छाया जिससे लगा कि प्रदूषण में और वृद्धि लगी। आज वायु गुणवत्ता सूचकांक पूसा में 325, लोधी रोड में 323, एयरपोर्ट पर 340, मथुरा रोड पर 350 के आसपास रहने की संभावना है।

हालांकि दिन में जैसे-जैसे हवा और धूप का प्रभाव बढ़ेगा प्रदूषण के कण हवा में कम होंगे, जिससे दिल्ली और एनसीआर के लोगों को साँस लेने में थोड़ी आसानी होगी। विशेषज्ञों की मानें तो अगले दो दिन हल्की राहत रहेगी उसके बाद यानि 2 दिसम्बर से प्रदूषण कुछ और ऊपर पहुँच जाएगा।

Image credit: 99Acres.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: