[Hindi] दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का प्रकोप; कल से मिल सकती है राहत

November 19, 2018 7:10 PM|

Delhi pollution---Mashable 600

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों से प्रदूषण में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। सोमवार को भी प्रदूषण का स्तर काफी ऊपर रहने की संभावना है। इसके चलते सुबह के समय दृश्यता में काफी कमी आई। अनुमान है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक अगले 24 घंटों तक इसी स्तर पर रहेगा। उसके बाद प्रदूषण के स्तर में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा और हवा बेहतर होगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में इस समय दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। इसके चलते वातावरण में नमी बढ़ गई है। यही वजह है कि राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण ने एक बार फिर से अपने शिकंजे में ले लिया। हवा की दिशा बदलने से दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद सहित आसपास के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भी वृद्धि हुई है।

इस बीच जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। इसके चलते फिर से उत्तर-पश्चिमी हवाएँ प्रभावी हो सकती हैं। अनुमान है कि कल दोपहर से उत्तर-पश्चिम से ठंडी और शुष्क हवाएँ उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में पहुंचेगी। इन हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर के मौसम में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

पिछले दो दिनों में राजधानी दिल्ली में दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई थी। हवाओं में इस बदलाव से मंगलवार की दोपहर से पारा फिर से नीचे जाएगा। आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। कल से दिन और रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। वातावरण ठंडा हो जाएगा और प्रदूषण से राहत मिलेगी। फिलहाल इस पूरे सप्ताह बारिश जैसी संभावना नहीं है।

Image credit: Mashable

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: