[Hindi] दिल्ली में हल्के कुहासे के बीच बढ़ा प्रदूषण, अगले 2 दिनों तक नहीं बदलेंगे हालात

November 28, 2017 5:06 PM|

Delhi pollution and smog in Delhi and NCRदिल्ली में अनुमान के अनुसार प्रदूषण पिछले 48 घंटों से बढ़ रहा है। मंगलवार को सुबह के समय रिकॉर्ड किए गए आंकड़े बताते हैं कि राजधानी के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता तेज़ी से खराब हुई है। हालांकि हवाओं का रुख पश्चिमी है जिसके चलते धुंध, कुहासा या कोहरा बहुत अधिक नहीं है। ऐसी स्थिति में प्रदूषण भी कम दिखाई देता है।

बीते 2-3 दिनों से दिल्ली के साथ-साथनोएडा,गाज़ियाबाद,गुरुग्रामऔरफ़रीदाबादमें भी पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में वृद्धि हुई है। इसके चलते हवा की गुणवत्ता बिगड़ी है। आज सुबह दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स यानि हवा की गुणवत्ता कल मुक़ाबले खराब रही।

दिल्ली में सुबह के समय ठंडक के बीच प्रदूषण बढ़ता है जबकि दिन में धूप खिलने पर इसमें कमी आ जाती है। राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में पारा 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। शुष्क पश्चिमी या उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी। हवा की गति कम होगी जिससे दिन में धूप का प्रभाव बना रहेगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

[yuzo_related]

घनी धुंध और कोहरा जब तक नहीं दिखता तब तक आम लोगों को लगता है कि प्रदूषण नहीं है। जबकि साफ वातावरण की स्थिति में भी हवा में प्रदूषण बना रहता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारादिल्लीऔर आसपास के शहरों में आज शाम रिकॉर्ड किए गए आंकड़ों के अनुसार हवा की गुणवत्ता का स्तर नीचे गया है।

Delhi-Pollution-Graph-28th600

इस बीच राहत यह है कि अगले कुछ दिनों के दौरान प्रदूषण बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल भले हैं लेकिन नमी कम है जिससे कोहरा या घनी धुंध नहीं बढ़ेगी। इसी कारण से प्रदूषण का स्तर भी घातक नहीं होगा। इस महीने के आखिर तक राजधानी दिल्ली और एनसीआर में धीमी से मध्यम गति की शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image