[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में मौसम: नोएडा, महरौली, आश्रम, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में वर्षा के आसार

September 24, 2019 5:22 PM|

delhi rains (1)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरों में साल 2019 का मॉनसून अच्छा नहीं माना जा सकता है। जून के बाद जुलाई और अगस्त में स्थितियाँ कुछ बेहतर भले हुई थीं लेकिन सितंबर मॉनसून मेहरबान नहीं हुआ। हालांकि यदा-कदा बारिश कुछ इलाकों में देखी गई है।

इस बीच मंगलवार, 24 सितंबर को सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के शहरों पर मॉनसून के बादल बने हुए हैं। उम्मीद है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के कुछ भागों में बारिश भी होगी। दोपहर के बाद नोएडा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश पहले से ही शुरू हो गई है।

नोएडा में बारिश ठीक उसी समय देखने को मिली जब उत्तर भारत को भूकंप का एक तगड़ा झटका लगा। अब बारिश वाले बादल पश्चिमी दिशा में बढ़ रहे हैं जिससे उम्मीद है कि अगले अगले 3-4 घंटों के दौरान इन भागों में कुछ स्थानों पर बूँदाबाँदी या कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें दर्ज की जाएंगी।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

नोएडा के बाद बारिश पहले नोएडा से सटे दक्षिणी दिल्ली के इलाकों यानि आश्रम, साकेत, महरौली, के साथ-साथ फ़रीदाबाद में दिखेगी। उसके बाद दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली और गुरुग्राम में बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों में और गुरुग्राम तथा फ़रीदाबाद के कुछ भागों में अच्छी वर्षा भी हो सकती है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, गाज़ियाबाद में 26-27 सितंबर तक हवाओं में नमी आती रहेगी जिससे बादल दिखते रहेंगे। कुछ स्थानों पर अचानक रुक-रुक कर हल्की बारिश भी हो सकती है।

दिल्ली में साल 2019 में 1 जून से लेकर अब तक बारिश काफी कम हुई है। आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना भले ही दिखाई दे रही है लेकिन यह बारिश में जो कमी रह गई है उसकी भरपाई करने में नाकाम रहेगी।

Image credit: Youtube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: