[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में गर्मी लेगी भीषण रूप, अगले 24 घंटों के बाद लू जैसी स्थिति के संकेत

May 26, 2019 3:22 PM|

 

Delhi Weather

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 से 36 घंटों से शुष्क और गर्म मौसम की स्थिति बनी हुई है। साथ ही इस क्षेत्र में चलने वाली मध्यम हवाएं चल रही हैं।

दिल्ली और एनसीआरके भागों में शुष्क मौसम के कारण, पिछले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई। कल यानी शनिवार को दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। सफदरजंग में 37.5 डिग्री, गुरुग्राम में 37.5 डिग्री और फरीदाबाद में 37.3 डिग्री रिकॉर्ड तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इस समय, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभजम्मू और कश्मीरके उत्तरी भागों से होकर पूर्वी दिशा में जा रहा है। लेकिन, दिल्ली के मौसम पर इसका कोई असर नहीं दिखेगा। बल्कि जैसे-जैसे गर्म और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ दिल्ली और एनसीआर में तेज़ होंगी वैसे-वैसे तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मैदानी इलाकों पर कोई मौसमी सिस्टम जल्द विकसित नहीं होने वाला जिससे दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद का प्रदूषण स्तरऔर अधिक बिगड़ जाएगा और आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में आ सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में एनसीआर के भागों में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। साथ ही, आसमान साफ होने और तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। अगले 48 घंटे के बाद, दिल्ली और एनसीआर के ज़्यादातर स्थानों पर लू का प्रकोप शुरू हो जाएगा।

Also Read In English :Dry and hot weather in Delhi and NCR may lead to heat wave in pockets after 48 hours

Image Credit -The Hans India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: