[Hindi] दिल्ली में अगले दो-तीन दिन चलेंगी शुष्क और ठंडी हवाएँ; प्रदूषण से रहेगी राहत

March 5, 2019 12:18 PM|

Delhi Pollution--- CNN 600राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरों में पिछले कुछ दिनों हुई बारिश के बाद बीते दो दिनों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। इस दौरान प्रदूषण भी बढ़ा। सोमवार को राजधानी में घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ और कई उड़ानों की दिशा बदलनी पड़ी थी।

दिल्ली में बारिश देने वाले मौसमी सिस्टम अब आगे निकल गए हैं, इसके चलते दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद में मौसम एक बार फिर से शुष्क हो गया है। इसके साथ ही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने लगी हैं जिससे दिन में खिली तेज़ धूप के बावजूद मौसम सुहावना रहने का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली वालों को ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। आसमान साफ़ रहेगा। दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी जबकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। पिछले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान 23.9 डिग्री रहा जो अगले दो दिनों के दौरान बढ़कर 24˚C से 26˚C के बीच दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 11˚C के आसपास बन रह सकता है।

इस बीच राजधानी में प्रदूषण में भी वृद्धि देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक ख़राब श्रेणी में पहुँच गया था। लेकिन मंगलवार को ठंडी और शुष्क हवाओं की रफ़्तार बढ़ने के कारण इसमें कुछ सुधार आया है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान इसी तरह शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलती रहेंगी जिससे प्रदूषण में बहुत अधिक वृद्धि देखने को नहीं मिलेगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 के आसपास रहेगा।

Image credit: CNN

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: