[Hindi] भीषण गर्मी के लिए तैयार दिल्ली-एनसीआर, बारिश का दौर खत्म

March 27, 2019 4:30 PM | Skymet Weather Team

27 मार्च यानि बुधवार को एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश देखने को नहीं मिली। स्काइमेट के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पूरे जम्मू और कश्मीर के भागों के ऊपर बना हुआ है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण इस मौसमी सिस्टम से उत्तरी मैदानी भागों सहित दिल्ली के इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी।

लगातार धीरे-धीरे राजधानी दिल्ली समेत इससे सटे आसपास के शहर अब गर्मियों के मौसम में प्रवेश कर रहा है । अगर गर्मी के मौसम के सही समय की बात करें तो उत्तर भारत का इलाका पहले हीं देरी से चल रहा है।

राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्र जैसे कि नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद मार्च के महीने में बारिश और तापमान दोनों के लिहाज से हल्का रहा । राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अभी भी बारिश सामान्य से कम है। वहीं, दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है।

Also Read In English : Clouding likely in Delhi today, Summers to set in soon

मार्च महीने में दिल्ली का तापमान

दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह के दौरान दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे था। हालांकि, 19 मार्च को, दिल्ली में पहली बार इस मौसम के दौरान पारा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । इस बढ़ते चलन के साथ, 20 मार्च को दिल्ली में 34.1 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम का अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

इसके बाद, एक बार फिर दिल्ली के क्षेत्रों के तापमान में कमी देखी गई। 20 मार्च के बाद से दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान 30-32˚C के बीच बना हुआ है। अगर आंकड़ों की बात करें तो 26 मार्च को सफदरजंग वेधशाला का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया।जबकि, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यह आंकड़ा 29.5 और 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पिछले कई दिनों से, कोई भी महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं होने के कारण, दिल्ली-एनसीआर में हल्की नमी के स्तर के साथ शुष्क मौसम की स्थिति देखी जा रही है।

स्काईमेट का अनुमान है कि अब आने वाले दिनों में भी ऐसे ही मौसम की स्थिति बनी रहेगी। साथ हीं, शुष्क मौसम बने रहने के कारण 29 और 30 मार्च को, राजधानी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में 1 से 2˚C तक की वृद्धि होने की भी आशंका है।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES