[Hindi] दिल्ली, एनसीआर और राजस्थान में अब अच्छी मॉनसूनी बारिश देगा यह निम्न दवाब क्षेत्र

September 12, 2019 4:35 PM|

Delhi rain

देश के मध्य भागों में बना निम्न दवाब क्षेत्र पिछले काफी समय से व्यावहारिक रूप से स्थिर है, जो केवल अपनी स्थिति से थोड़ा बहुत इधर-उधर कर रहा है। इसके अलावा मौसम प्रणाली इस समय उत्तरी मध्य प्रदेश और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के भागों पर बना हुआ है।

स्काइमेट के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान, निम्न दबाव बहुत अधिक आगे नहीं बढ़ेगा और इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में अच्छी मॉनसूनी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी कल और परसों इसके परिधीय की वजह से कुछ बारिश देखी जा सकती है।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो:

इस मौसमी प्रणाली के कारण, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी कल यानि 13 सितम्बर को हल्की तीव्रता के साथ बारिश होने की उम्मीद है। जो 14 सितंबर और 15 सितंबर को बढ़ सकती है।

इसके बाद, सिस्टम के 16 सितंबर के आसपास फैलने की उम्मीद है, उस दौरान दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बारिश रुक होगी। ऐसा माना जा रहा है कि तब सिस्टम पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ेगी। जिससे देश के पूर्वी हिस्सों में एक बार फिर बारिश होगी।

इसके अलावा, 16 सितंबर से छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश होगी और इन बारिश के अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

Also, Read in English:Low Pressure to give rains over Delhi NCR, Rajasthan

यह निम्न दवाब क्षेत्र देश के मध्य भागों में काफी समय से बना हुआ है और पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से मध्य प्रदेश में बारिश देखने को मिल रही है। हालाँकि, सिस्टम के पूर्व की ओर बढ़ने पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश कम हो जाएगी।

Image Credit: India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: