[Hindi] दिल्ली में 2020 के मॉनसून पहली बार हुई भारी बारिश, 24 घंटों की अवधि में 5 साल में अधिक वर्षा का रिकॉर्ड

July 19, 2020 11:39 AM|

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज इस साल के मॉनसून की सबसे अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई। दिल्ली में मॉनसून आगमन के लगभग 1 महीने बीतने को है और अब तक मॉनसून का निराशाजनक प्रदर्शन दिल्ली वालों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। 18 जुलाई में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था क्योंकि बारिश नहीं हो रही थी और साथ ही साथ ने भी दिल्ली के लोगों को जमकर परेशान किया था।

उम्मीद के मुताबिक आज मॉनसून मेहरबान हुआ और 19 जुलाई की सुबह झमाझम बारिश के चलते सुहावनी हो गई। बारिश का सिलसिला तकरीबन 8:30 बजे तक चलता रहा। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र पर 70 मिलीमीटर की भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो बीते 5 सालों में 24 घंटों की अवधि में सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड भी है। इसे मिलाकर जुलाई में दिल्ली में कुल 118 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। दिल्ली में जुलाई महीने में औसतन 187.3 मिलीमीटर वर्षा होती है।

उम्मीद के मुताबिक मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तरवर्ती होते हुए दिल्ली के करीब आ गई है। मॉनसून ट्रफ की स्थिति में बदलाव के चलते ही राष्ट्रीय राजधानी में मॉनसून सक्रिय हुआ है। हमारा अनुमान है कि अगले 48 घंटों तक यानि 21 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर पर मॉनसून सक्रिय बना रहेगा और रुक-रुक कर दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बारिश होती रहेग। हालांकि आज जिस तरह की वर्षा हुई है ऐसी बारिश आने वाले 48 घंटों तक संभावित नहीं है। हल्की से मध्यम बारिश कुछ क्षेत्रों में भारी मॉनसूनी बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

रविवार की सुबह को सुहावनी बनाने के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट इस बारिश के चलते आई है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि 21 जुलाई तक तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे ही बना रहेगा, जिससे दिल्ली में लोगों को उमस और गर्मी की समस्या से कुछ हद तक निजात मिलती रहेगी।

Image Credit:IndiaTV

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: