[Hindi] दिल्ली में ऊपर चढ़ता पारा बनाएगा रिकॉर्ड, हालांकि जल्द ही बारिश बढ़ते तापमान पर लगा सकती है लगाम

March 5, 2021 1:42 PM|

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र द्वारा कल यानि 4 मार्च, 2021 को अधिकतम का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लोधी रोड पर 33.6 डिग्री सेल्सियस जबकि रिज स्थित मौसम केंद्र द्वारा 34.1 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। मार्च के पहले सप्ताह में सफदरजंग का यह तापमान पिछले 5 वर्षों का सबसे अधिक तापमान है। पिछले 3 दिनों से दिन का तापमान फिर से क्रमशः बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों तक संभवतः यह 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। यानि दिल्ली के लोगों को तेज़ गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

सप्ताह के आखिर तक तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी और यह सामान्य से 7-8 डिग्री ऊपर ही बना रहेगा। इस दौरान पारा 2016 के मार्च के शुरुआती दिनों में बने अधिक तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी की संभावना है और यह 15 डिग्री को भी पार कर सकता है। मार्च महीने में शुरू से आखिर के बीच दिन के तापमान में बड़ा अंतर आ जाता है। मार्च के पहले सप्ताह का अधिकतम औसत तापमान जहां 27 डिग्री सेल्सियस है वहीं मार्च के आखिरी सप्ताह का औसत तापमान 34 डिग्री है। 2021 में मार्च का महीना कुछ अलग ही तेवर दिखा रहा है क्योंकि तापमान महीने के आखिर में जिस स्तर पर पहुंचता है उस स्तर पर यह पहले सप्ताह में ही पहुँच गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 7 मार्च को कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। बारिश की यह गतिविधियां शाम को शुरू होंगी उससे पहले गर्मी अपने चरम पर पहुँच चुकी रहेगी। जबकि 8 मार्च से मौसम फिर से साफ और शुष्क हो जाएगा और 8-10 मार्च के शुष्क मौसम के बाद फिर से बारिश का दौर देखने को मिल सकता है क्योंकि 10 से 12 मार्च के बीच एक अन्य प्रभावी मौसमी सिस्टम उत्तर भारत में दस्तक देने वाला है।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: