Skymet weather

[Hindi] दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जल्द होंगे भीषण गर्मी की चपेट में

April 23, 2019 3:47 PM |

heatwave in India

दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विशेषकर दिन के समय भीषण गर्मी का सामना करना पढ़ता है।

शुष्क और गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाओं के निरंतर प्रवाह के कारण, दिन के तापमान में प्रतिदिन वृद्धि देखी जा रही है। उदाहरण के लिए, दिल्ली में कल तापमान 40.2˚C दर्ज किया गया।

कल, फलोदी ने अधिकतम तापमान 44˚C दर्ज किया, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा है। लगभग समान तापमान दर्ज करने वाले अन्य स्थान थे बाड़मेर जहा पारा 43.8˚C रेकॉर्ड किया गया, खरगोन में43.5˚C, जैसलमेर में 43˚C, कांडला में 42.8˚C, बीकानेर में 42.6˚C, अकोला और बांदा में 42.4˚C, ब्रह्मपुरी में42.3˚C और परभणी में 42.1˚C

स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश को लू की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के दौरान राजस्थान, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई हिस्सों में भी लू की चपेट में आने की संभावना है।

तापमान में वृद्धि का विशेष कारण है किसी भी महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति। यह स्थिति कम से कम एक सप्ताह तक उत्तर और मध्य भारत में बनी रहेगी।

इन राज्यों में दिन का तापमान पहले से ही 40˚C को पार कर चुका है। आने वाले दिनों में पारा 45˚C तक पहुंच सकता है, जिससे भीषण लू की स्थिति पैदा हो सकती है।

Image Credit: Pinterest 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try