[Hindi] दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में बारिश के आसार, लू से मिलेगी राहत

April 21, 2017 11:27 AM|

Delhi Dust stormबीते कई दिनों की भीषण गर्मी से परेशानदिल्ली,हरियाणा,पंजाब, उत्तरीराजस्थानऔरउत्तर प्रदेशमें राहत के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के सफदरजंग में दिन का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा सामान्य से 7 डिग्री अधिक 46 डिग्री सेल्सियस रहा। समूचे उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 5-9 डिग्री सेल्सियस तक अधिक और 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

इस बीच हमारे पास एक अच्छी खबर है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। इस समय उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी पाकिस्तान पर है। इसके अलावा एक ट्रफ रेखा पंजाब से पश्चिम बंगाल तक विकसित हो गई है।.

चक्रवाती क्षेत्र के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अरब सागर से नमी पहुँच रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल तक विकसित हुई ट्रफ के चलते भी बंगाल की खाड़ी से नम हवाएँ दिल्ली सहित मैदानी राज्यों तक आ रही हैं। इस मौसमी परिदृश्य के बीच 21 से 26 अप्रैल के बीच पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक धूलभरी आँधी चलने और कुछ स्थानों पर गरज तथा तेज़ हवाओं के साथ बौछारें गिरने की संभावना है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब में बारिश का दायरा अधिक हो सकता है। साथ ही राज्य में कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। दिल्ली में आज दोपहर बाद या शाम को धूलभरी हवाएँ चलेंगी। पंजाब में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज तथा तेज़ हवाओं के साथ वर्षा दर्ज की जाएगी। धीरे-धीरे गतिविधियां पूर्वी दिशा में बढ़ेंगी जिससे उत्तर प्रदेश में धूल भरी आँधी और बादलों की गर्जना के साथ बारिश के लिए परिदृश्य अनुकूल बनेगा।

अपेक्षित मौसम के चलते अप्रैल की विदाई अच्छे मौसम के साथ होगी। उत्तर भारत में अगले 2 से 5 दिनों की बारिश की इन गतिविधियों के कारण इस समय जारी भीषण गर्मी से व्यापक रूप में राहत मिलेगी। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 21 अप्रैल से पारा गिरना शुरू होगा और यह अगले पूरे हफ्ते सामान्य या सामान्य से नीचे बना रहेगा। यानि दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी राज्यों में लंबे इंतज़ार के बाद गर्मी से राहत का दौर देखने को मिलेगा।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 12, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।सिक्किम और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on:
thumbnail image
धीमी होती हवाएं लाएंगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, फसलों पर होगा असर

पश्चिमी विक्षोभ और दबाव परिवर्तन के चलते हवाओं की गति में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तेज़ हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन अब जब हवाएं शांत हो रही हैं, तो तापमान बढ़ने लगेगा। होली के दौरान पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान गर्म बना रहेगा। इस बदलते मौसम का असर न सिर्फ कृषि पर बल्कि जल संसाधनों पर भी पड़ेगा।

posted on: