[Hindi] दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में आज से होगी बारिश, तापमान में आएगी भारी गिरावट

December 11, 2019 7:08 PM|

Rain in Punjab and Haryana

उत्तर-पश्चिमी राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मौसम लंबे समय से शुष्क देखा जा रहा है। परंतु अब हम जल्द ही मौसम में बदलाव देखेंगे।

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर पर स्तिथ है, जिसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर हवाओं का चक्रवात बना हुआ है।

जैसा कि स्काइमेट वेदर द्वारा पूर्वानुमान किया गया है, हम अगले दो-तीन दिनों में बारिश देखने को मिलेगी। इन मौसम प्रणालियों के चलते, जम्मू और कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई।

11 दिसम्बर की रात तक राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद करते हैं। कल तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी बारिश शुरू हो जाएगी। उत्तर हरियाणा और पंजाब के उत्तरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

हम उम्मीद करते हैं कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां 13 दिसंबर तक जारी रहेंगी।

14 दिसंबर तक पूरे क्षेत्र से मौसम की गतिविधियां थम जाएंगी। इसके बाद, हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों से ठंडी हवाएँ उत्तर पश्चिम भारत की मैदानी इलाकों तक पहुँचने लगेंगी, जिसके चलते दिन तथा रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। बारिश के बंद होते ही मध्यम से घना कोहरा देखा जाएगा।

Image Credit: NDTV

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

author image