[Hindi] दिल्ली, गुरुग्राम, हिसार, चुरू, बीकानेर सहित उत्तर भारत में जल्द शुरू होगा लू का प्रकोप

March 31, 2019 6:06 PM|

Heat wave in Delhi, Rajasthan, Churu, Gurugramउत्तर भारत में मार्च के शुरुआती तीन हफ्तों में जहां मौसम ठंडा रहा वहीं आखिरी दिनों में तेज़ गर्मी की झलक देखने को मिली। 30 मार्च को दिल्ली में 39 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। लेकिन 30 मार्च को ही शाम के समय हुई बारिश के कारण 31 मार्च को हालात बेहतर रहे। तापमान में गिरावट आई। लेकिन अब स्थितियाँ फिर से तेज़ गर्मी के अनुकूल बन रही हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली, गुरुग्राम, भिवानी, नारनौल, चूरू, बीकानेर, सीकर सहित उत्तर भारत के शहरों में अगले कुछ ही दिनों में तापमान तेज़ी से बढ़ेगा। अनुमान है कि पारा सामान्य से 6 से 7 डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुँच जाएगा। जिसके कारण यह सभी इलाके लू की गिरफ़्त में आ जाएंगे।

Also read in English: Heatwave To Sweep Churu, Bikaner, Bhiwani, Narnaul And Gurugram In Coming Week

इससे पहले उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में शनिवार को अच्छी प्री-मॉनसून हलचल देखने को मिली। बीते 24 घंटों में उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, दक्षिणी हरियाणा और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर धूल भरी आंधी और गरज़ के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। शनिवार की सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे के बीच राजस्थान के चूरू में 2 मिमी बारिश दर्ज की गयी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 0.8 मिमी और दिल्ली के सफदरजंग में 0.3 मिमी बारिश हुई।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण यहाँ के मौसम में यह बदलाव देखने को मिला। लेकिन प्री-मॉनसून वर्षा का यह छोटा सा दौर अब ख़त्म हो गया है क्योंकि मौसमी सिस्टम आगे बढ़ गए हैं। इस बीच मैदानी इलाकों में तेज़ हवाएँ चल रही हैं।

मौसम साफ और शुष्क रहने के कारण अगले 24 घंटों में उत्तर भारत में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि रात के तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। हालांकि 2-3 अप्रैल से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। माना जा रहा है कि 5-6 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 40˚C से 42˚C के बीच रहेगा।

Image credit: dnaindia.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: