[Hindi] दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर 207 मीटर तक जाने का अनुमान, हाई अलर्ट पर एनडीआरएफ टीम

August 21, 2019 10:40 AM|

Yamuna river touches the danger mark

दिल्ली में इन दिनों बाढ़ का खतरामंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर और बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता नज़र आ रहा है। मंगलवार, यानि 20 अगस्त की शाम 5 बजे पानी का स्तर 206.25 मीटर तक पहुंच चुका है।

वहीं, अनुमान जताया जा रहा है कि बुधवार यानि आज दोपहर 2 बजे तक जलस्तर 207.08 मीटर तक पहुंच सकता है।

बाढ़ की खतरा को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद से दिल्ली रवाना हो गई है। दो टीमें दिल्ली बाढ़ वाले इलाके में लगाई गई हैं और 4 टीम हाई अलर्ट पर हैं। आपको बता दें कि, हरियाणा में होने वाली बारिश के कारण यमुना का पानी लगातार बढ़ रहा है।हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से करीब नौ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का पानी बढ़ रहा है।इससे दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ गई है।

हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को जलस्तर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था। इससे पहले साल 2013 में जलस्तर 8 लाख क्यूसेक था। अभी तक हथिनीकुंज बैराज से यमुना में 8 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा चुका है।

पूरे भारत के लिए 21 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान :

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

दिल्ली की तरफ 40 साल बाद इतना पानी छोड़ा गया है। बता दें कि, दिल्ली में यमुना का खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। यमुना के खतरे के निशान को छूने से पहले ही आसपास के इलाकों में खलबली मच गई है.

दिल्ली सरकार के ऐलान के बाद लोग अपने जरूरी सामान लेकर आशियाने छोड़कर जा रहे हैं। इनकी मदद के लिए सरकार ने 2,120 कैंप लगाए हैं। साथ ही यमुना ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है किदिल्ली में अगले दो दिन हालात बेहद मुश्किल हो सकते हैं, क्योंकि अगले दो दिन पानी का बहाव तेज होगा।

Image Credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: