[Hindi] दिल्ली में मॉनसून: दिल्ली वालों को जल्द भिगोएगी झमाझम बारिश

July 7, 2019 2:34 PM|

दिल्ली में मॉनसून आ तो गया लेकिन दिल्ली वालों का अच्छी बारिश का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि 6 जुलाई को जब मॉनसून ने दिल्ली में दस्तक दी तो मौसम ने भी करवट बदला, आसमान पर घने बादल दिखे, कुछ इलाकों में हल्की तो कहीं-कहीं मध्यम बारिश हुई। लोगों को तेज गर्मी से राहत भी मिली है। अब अगले 36 घंटों तक हल्की वर्षा के आसार इसी तरह बने रहेंगे। धूप और बादलों की लुकाछिपी भी दिखेगी।

अगले 36 घंटों के बाद स्थितियाँ बदलेंगी। स्काईमेट का अनुमान है कि 8 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच लगभग 1 सप्ताह तक दिल्ली पर मॉनसून मेहरबान रहेगा।दिल्ली-एनसीआरके आसमान पर बादल दिखते रहेंगे, गर्मी से लोगों को निजात मिलती रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में इस बार प्री-मॉनसून सीज़न में उम्मीद से बहुत कम वर्षा दर्ज की गई है। केरल में 8 जून को मॉनसून के आगमन के बाद भी दिल्ली में बारिश में कोई सुधार नहीं दिखा। 1 जून से दिल्ली में जितनी बारिश अब तक होनी चाहिए थी उससे 86% कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। 1 जून से 6 जुलाई के बारिश के आंकड़े अगर देखें तो राजधानी में महज 12 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इस दौरान 85 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी।

यह भी कह सकते हैं कि राजधानी दिल्ली में इस बार प्री-मॉनसून सीजन काफी लंबा चला जिसमें बारिश बहुत कम हुई। उसके बाद मॉनसून के दस्तक देने के बाद स्थितियां बदली हैं। हमारा अनुमान है कि अगले 1 हफ्ते के दौरान दिल्ली और इससे सटे शहरों में अच्छी बारिश होगी, जिससे बारिश में कमी के आंकड़ों में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

गरज वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

मॉनसून के दिल्ली आगमन के साथ मौसम में बदलाव के चलते तापमान में पहले से ही गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने से तापमान और नीचे जाएगा। उम्मीद है कि दिल्ली में अगले 1 हफ्ते के दौरान तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा, जिससे दिन में बहुत ज्यादा गर्मी लोगों को नहीं सताएगी बल्कि मौसम आरामदायक बना रहेगा।

Image credit: Business Insider

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: