[Hindi] दिल्ली में बढ़ेगा दिन का तापमान, आज मौसम रहेगा साफ

February 22, 2020 10:27 AM|

delhi rains

पिछले दो दिनों के दौरानदिल्ली और राष्ट्रीय राजधानीक्षेत्र में छिटपुट बारिश दर्ज हुई। जो की फरवरी के महीने में दूसरे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ स्थानों पर ये बारिश देखी गई, जिसने पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र को प्रेरित किया। इससे पहले दिल्ली में 4 फरवरी के आसपास हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई थी।

इसके अलावा पूर्वी दिशा से चल रही तेज हवाओं ने भी पूरे शहर में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की। जबकि कल यानि 21 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। साथ ही बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि हुई है जिससे न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।

दिल्ली-एनसीआर में अभी भी तेज हवाएं चल रही हैं। वही दूसरी ओर, पश्चिमी विक्षोभ अब दूर चला गया है। इस प्रकार, हम उम्मीद करते हैं कि मौसम स्पष्ट रूप से साफ हो जाएगा। हालांकि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज दोपहर तक हवा की दिशा धीरे-धीरे बदल जाएगी और उत्तर पश्चिमी दिशा से हवाएँ चलेंगी। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ दिन के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा अबदिल्लीमें सर्द मौसम की वापसी नहीं होगी। साथ ही सुबह और रातें ठंडी रहेंगी जबकि दिन गर्म और धूप से खिला रहेगा।

English Version: Day temperatures set to spike over Delhi today, rains bid adieu   

स्काइमेट के मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए, पूरे महीने मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उम्मीद है कि गरज के साथ होने वाली बारिश शहर को प्रभावित कर सकती है।

Image credit: Millenniumpost

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: