[Hindi] दिल्ली में बढ़ी गर्मी, कारण था उत्तर प्रदेश पर बना एंटी सकलोनिक सर्कुलेशन

November 29, 2017 6:40 PM | Skymet Weather Team

दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इससे सटे मध्य प्रदेश पर बने एंटी सकलोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से दिल्ली में हवाओं के रुख में बदलाव आया है और दिन के तापमान में व्यापक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़ते हुए 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। इससे पहले कल अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

इस मौसमी परिदृश्य के अनुसार आज अधिकतम तापमान में और वृद्धि होगी और यह 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि कल से हवाओं के रुख में फिर से बदलाव की संभावना है जिसके चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट का क्रम शुरू होगा। लेकिन इस गिरावट के बाद भी तेज़ धूप तापमान को बहुत नीचे नहीं जाने देगी जिससे यह सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा।

दूसरी ओर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। आज सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। पालम केंद्र पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि कल अधिकतम तापमान 3 डिग्री ऊपर 28.3 डिग्री रहा।

[yuzo_related]

दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तकरीबन 20 डिग्री का अंतर बड़ा अंतर माना जा सकता है। इसलिए जहां रात और सुबह के समय अच्छी सर्दी पड़ रही है वहीं दोपहर की गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति बीमारी का कारण भी बन सकती है। ऐसे में बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास यानि 9-10 डिग्री के बीच बना रहेगा।

Image credit: Livemint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES