[Hindi] दिल्ली में बढ़ी गर्मी, कारण था उत्तर प्रदेश पर बना एंटी सकलोनिक सर्कुलेशन

November 29, 2017 6:40 PM|

Warm temprature in Delhi दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इससे सटे मध्य प्रदेश पर बने एंटी सकलोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से दिल्ली में हवाओं के रुख में बदलाव आया है और दिन के तापमान में व्यापक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बुधवार कोदिल्लीमें अधिकतम तापमान बढ़ते हुए 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। इससे पहले कल अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

इस मौसमी परिदृश्य के अनुसार आज अधिकतम तापमान में और वृद्धि होगी और यह 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि कल से हवाओं के रुख में फिर से बदलाव की संभावना है जिसके चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट का क्रम शुरू होगा। लेकिन इस गिरावट के बाद भी तेज़ धूप तापमान को बहुत नीचे नहीं जाने देगी जिससे यह सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा।

दूसरी ओर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। आज सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। पालम केंद्र पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि कल अधिकतम तापमान 3 डिग्री ऊपर 28.3 डिग्री रहा।

[yuzo_related]

दिल्लीमें न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तकरीबन 20 डिग्री का अंतर बड़ा अंतर माना जा सकता है। इसलिए जहां रात और सुबह के समय अच्छी सर्दी पड़ रही है वहीं दोपहर की गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति बीमारी का कारण भी बन सकती है। ऐसे में बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास यानि 9-10 डिग्री के बीच बना रहेगा।

Image credit: Livemint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: