[Hindi] चक्रवाती तूफान हिक्का: गुजरात के लिए नहीं बनेगा प्रलय का कारण, हालांकि राज्य में जल्द दिखेगी अच्छी बारिश

September 23, 2019 1:32 PM|

गुजरात में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। राज्य में बारिश देने वाला मौसम सिस्टम अरब सागर पर निम्न दबाव के रूप में बना था। यह सिस्टम प्रभावी होते हुए चक्रवाती तूफान बन गया है। लेकिन यह तूफान गुजरात पर भीषण बारिश नहीं देगा। बल्कि पश्चिमी दिशा में ओमान की तरफ निकल जाएगा। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि तूफान के ओमान की तरफ जाने के बावजूद गुजरात में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो:

गुजरात के दक्षिणी जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पूर्वी हिस्सों में भी बारिश हुई है। इस दौरान बड़ौदा में 12.4 मिमी, पोरबंदर में 11 मिमी और वेरावल में 5.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

स्काइमेट का आंकलन है कि तूफान हिक्का पश्चिमी दिशा में जाएगा। इसके बावजूद गुजरात पर अगले 24 से 48 घंटों तक हवाओं में नमी कम नहीं होगी जिससे राज्य के दक्षिणी और पूर्वी भागों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।

तूफान हिक्का का ओमान के तटों पर होगा लैंडफाल

चक्रवाती तूफान इस समय अरब सागर के उत्तर-पूर्वी और इससे सटे मध्य-पूर्वी भागों पर है। यह क्रमशः पश्चिमी दिशा में बढ़ता रहेगा। इसके आगे बढ़ने के कारण गुजरात को इसके प्रभावित करने का खतरा फिलहाल टल गया है। हालांकि 25 सितंबर के आसपास गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है। जो गुजरात में फिर से मॉनसून को सक्रिय कर देगा।

उम्मीद है कि 26 सितंबर से गुजरात में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। 26 से 28 सितंबर के बीच गुजरात में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी। विशेष बारिश सौराष्ट्र और कच्छ में होगी। कच्छ क्षेत्र में कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है। उम्मीद कर सकते हैं कि 26 से 28 के बीच यहाँ भी अच्छी बारिश होगी।

Read this in English: Cyclone Hikka excuses Gujarat, probable Cyclonic Circulation to impact the state yet again

मेहसाना, पाटन, इडार, साबरकांठा, बनासकांठा, भुज, नलिया, जामनगर, कांडला, द्वारका और ओखा सहित कई शहरों में 26 से 28 के बीच अच्छी वर्षा के आसार हैं। आगामी बारिश के चलते गुजरात में बारिश के आंकड़े और ऊपर पहुँच सकते हैं। जहां पहले ही सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। पूर्वी गुजरात में सामान्य से 25% अधिक और सौराष्ट्र तथा कच्छ में सामान्य से 44% अधिक बारिश इस बार हुई है।

Image credit: VishwaGujarat

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: