11 जून को मुंबई के बिल्कुल सामने पंहुचा चक्रवात वायु, अगले 2 दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद

June 11, 2019 12:34 PM | Skymet Weather Team

पल-पल यह मौसमी प्रणाली और ज्यादा शक्तिशाली हो रहा है। स्काइमेट के मौसम जानकारों ने पहले ही बताया था कि चक्रवात वायु आज यानि 11 जून के शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तेजी होने की संभावना है। 

जिसके बाद मुंबई की बारिश भी रफ्तार पकड़ेगी। इस समय शहर में दिन के आधे समय के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश भी होगी। मुंबई में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है, लेकिन हल्की बारिश का असर लगभग पुरे शहर पर रहेगा।

मुंबई में, चक्रवात वायु के प्रभाव से अगले 2-3 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। हालांकि, दिन का मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा और शाम और रात के समय मौसम काफी सुखद बने रहने की संभावना है।

इसके साथ ही, मुंबई में मॉनसून भी दस्तक देने के करीब है। स्काइमेट के मुताबिक, मुंबई में दक्षिण पश्चिम मॉनसून का आगमन अगले कुछ दिनों के दौरान होने की उम्मीद है।

Updated on June 11,2019 at 12:42 AM: मुंबई बारिश: प्री-मॉनसूनी बारिश में तेजी, नज़दीक आ रहा संभावित चक्रवात वायु

मायानगरी मुंबई में बीते कल यानि 10 जून को गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। हालांकि, मुंबई के लिए यह प्री मॉनसून की अच्छी बारिश थी, जिससे तापमान कम होने और चल रहे गर्म मौसम से थोड़ी राहत मिलने में मदद मिलेगी।

मुंबई में प्री मानसून की बारिश जिसकी काफी समय से इंतजार थी, आखिरकार अब वो यहां पहुंच गयी है। मुंबई में बारिश शाम के दौरान शुरू हुई और यह सबसे पहले मुंबई के खारघर, वाशी, सानपाड़ा में गरज के साथ शुरू हुईं।

बारिश की यह गतिविधियां मुंबई के अधिकांश जगहों पर दर्ज की गई यानी कि लगभग पूरे शहर में बारिश की गतिविधियां देखी गई। यह पहला अच्छा प्री मॉनसून बारिश है जिसने लगभग स्थानों पर अपना असर छोड़ा है। उम्मीद है कि यह अभी कुछ और दिनों तक जारी रहेगा।

यह बारिश पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर बने डीप डिप्रेशन के कारण हुई है। जिसके 11 जून की सुबह तक चक्रवात वायु में बदलने की पूरी संभावना है। इस समय यह सिस्टम मुंबई से 650 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और वेरावल से दक्षिण-दक्षिण पूर्वी दिशा में 850 किमी की दुरी पर है। इसके अलावा, शहर में कल यानी 11 जून और 12 जून को भी कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश के साथ प्री मॉनसून बारिश की संभावना है।

Also Read In English: Cyclone Vayu to be abeam Mumbai by June 11, intense Mumbai rains for next 2 days

Image credit: Quartz

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES