[Hindi] खाड़ी में विकसित हुआ चक्रवाती तूफान 'नादा', दक्षिणी तटीय भारत में भारी बारिश के आसार

November 30, 2016 4:21 PM|

Cyclone Nadaनवंबर के जाते-जाते बंगाल की खड़ी में आखिरकार एक चक्रवाती तूफान विकसित हो ही गया। बंगाल की खाड़ी में बीते 48 घंटों से यह सिस्टम विकसित हो रहा था, जो अब सशक्त होते हुए चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है। इस समय चक्रवाती तूफान ‘नादा’चेन्नईसे 820 किलोमीटर पूर्व और दक्षिण-पूर्व में है।पुद्दुचेरीसे इसकी दूरी पूर्व और दक्षिण-पूर्व में 490 किलोमीटर है। श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 490 किलोमीटर पूर्व और दक्षिण-पूर्वी में यह दिखाई दे रहा है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह सिस्टम आने वाले समय में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। इस समय भी इसकी दिशा उत्तर और उत्तर-पश्चिमी है। इसकी वर्तमान दिशा को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शुरुआत में दक्षिण भारत के तटीय हिस्सों को प्रभावित करेगा और उसके बाद इसके चलते आंतरिक हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

स्काइमेट का मानना है कि चक्रवात ‘नादा’ 2 दिसम्बर की सुबह चेन्नई और वेदारण्यम के बीच से भारत के भू-क्षेत्र पर पहुंचेगा। इस चक्रवाती तूफान नादा के चलते चेन्नई सहिततमिलनाडुके तटीय भागों में अधिकांश स्थानों पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। देश के दक्षिणी तटीय हिस्सों में पहले से ही घने बादल दिखाई दे रहे हैं। चक्रवात के चलते बंगाल की खाड़ी में समुद्री की स्थिति अशांत है, ऐसे में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: