[Hindi] चक्रवाती तूफान महा देगा सूरत, वलसाड तथा वड़ोदरा में बारिश के साथ तेज़ हवाएँ

November 2, 2019 4:33 PM|

rain in Gujarat umbrella

गंभीर चक्रवाती तूफान महा गुजरात के तटीय स्थानों की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते, पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में तेज़ दक्षिण-पूर्वी हवाएँ देखी जा रहीं हैं।

बंगाल की खाड़ी से भी नम हवाएँ इन क्षेत्रों तक पहुँच रही हैं। जैसे-जैसे महा गुजरात के करीब बढ़ेगा, साथ-साथ एक ट्रफ गुजरात पर देखी जाएगी।

पिछले 24 घंटों में, गुजरात के दक्षिण तटीय स्टेशनों पर कुछ भारी बारिश के साथ मध्यम बारिश हुई है। वेरावल में 15 मिमी बारिश दर्ज की गयीसूरत में 19 मिमीवलसाड में 24 मिमीभावनगर में 3 मिमीमहुआ में 7 मिमी और दीव में 55 मिमी बारिश हुई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसारगुजरात में वर्षा जारी रहेगी और राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में मध्यम वर्षा के साथ तेज हवाओं की संभावना है। राज्य के उत्तर और पूर्वोत्तर जिलों में भी हल्की वर्षा की गतिविधियाँ होने की उम्मीद है।

कच्छ में हल्की से मध्यम बौछारें देखी जा सकती हैं। जबकि तटीय जगहों में 10-12 फीट की उच्च लहरों के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने वाली तेज़ हवाओं का अनुभव कर सकते हैं। ये वर्षा की गतिविधियां 3 नवंबर तक जारी रहेंगी, जिसके बाद वर्षा घटने की संभावना है क्योंकि यह प्रणाली तट से उत्तर-पश्चिम की ओर दूर जाने लगेगी। 

लेकिन चक्रवाती तूफान महा दक्षिण गुजरात तट पर 5 नवंबर को पुन: दस्तक देगा और 7 नवंबर के आस-पास गुजरात तट पर पहुंच जाएगा। एक बार फिर, गुजरात में बारिश का दौर शुरू होगा।

गुजरात के लिए मौसम का अलर्ट

4-6 घंटों के दौरान तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा भरूचभावनगरबोटाडछोटा उदयपुरदोहड़गिर सोमनाथजूनागढ़खेड़ानर्मदानवसारीपंच महलसूरततापीवडोदरा और वलसाड पर देखी जा सकती है।

Image Credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
होली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा समेत कई शहरों का मौसम पूर्वानुमान

रंगों के त्योहार होली पर मौसम का मिजाज अलग-अलग शहरों में भिन्न रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, तो कुछ शहरों में चटख धूप खिली रहेगी। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा, हरियाणा, केरल और उत्तराखंड के लिए होली का मौसम कैसा रहेगा।

posted on:
thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 12, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।सिक्किम और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on: