[Hindi] तूफान महा: गुजरात पर लैंडफॉल की आशंका, पश्चिमी भारत में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की आशंका

November 3, 2019 1:58 PM|

अरब सागर में विकसित हुआ चक्रवाती तूफान महा लगातार प्रभावी हो रहा है। तूफान महा इस साल का अरब सागर में बनने वाला चौथा समुद्री तूफान है। इन चारों में दूसरा तूफान वायु गुजरात और इससे सटे पाकिस्तान पर गया था जबकि दो अन्य पश्चिमी दिशा में ओमान, यमन और सोमालिया की तरफ गए थे।

वर्तमान तूफान‘महा’भीषण चक्रवात का रूप ले चुका और फिलहाल पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है। अगले 36 घंटों तक यानि 4 नवंबर की शाम तक भीषण समुद्री तूफान महा इसी दिशा में बना रहेगा लेकिन 4 नवंबर की शाम को इसके दिशा बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। दिशा बदलकर उम्मीद है कि यह पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तूफान महा का लैंडफॉल गुजरात के दक्षिणी भागों पर 7 नवंबर के आसपास हो सकता है। फिलहाल 3 नवंबर को सुबह के समय तक तूफान महा गुजरात के वेरावल से 550 किलोमीटर पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम में जबकि दीव से 580 किलोमीटर पश्चिमी और दक्षिण पश्चिम में है।

English Version: 

अगले 24 घंटों में ही इसके अति भीषण चक्रवात बनने की संभावना है लेकिन उसके बाद जब यह अपनी दिशा में बदलाव करके गुजरात की तरफ बढ़ना शुरू करेगा उसके बाद से यह कमजोर होने लगेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुजरात के दक्षिणी भागों से इसके 7 नवंबर को लैंडफॉल करने की संभावना है। जिस समय लैंडफॉल होगा इसकी क्षमता चक्रवाती तूफान की रहेगी क्योंकि हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रहेगी।

इस तूफान के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और इससे सटे इलाकों पर प्रभावी पड़ेगा। 7 और  8 नवंबर को इन भागों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। 9 नवंबर को तेज़ी से यह कमजोर हो जाएगा जिसके बाद बारिश अधिकांश भागों में कम हो जाएगी।

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 air quality index app

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: