[Hindi] चक्रवात जवाद हुआ कमज़ोर, जल्द ही डिप्रेशन में बदलने की संभावना

December 5, 2021 1:08 PM | Skymet Weather Team

चक्रवात जवाद कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है और आज 5 दिसंबर को 5:30 बजे यह 18.2 उत्तर अक्षांश और 85.4 देशांतर पूर्व में उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के पास था। यह आज दोपहर तक और डिप्रेशन में बदल जाएगा और पुरी के पास पहुंच जाएगा।

यह मौसम प्रणाली पूर्वोत्तर दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण बांग्लादेश की ओर अपनी यात्रा जारी रखेगी। यह प्रणाली छह दिसंबर की सुबह तक दक्षिण बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में एक गहरे निम्न दबाव के रूप में पहुंच सकती है।

5 दिसंबर को ओडिशा के तटीय जिलों के साथ-साथ गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 6 दिसंबर तक गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर इसका प्रभाव काफी कम होना शुरू हो जाएगा।

पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 दिसंबर से 6 दिसंबर की शाम के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 5 दिसंबर को उड़ीसा तट पर और 5 और 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी।

चूंकि मौसम प्रणाली कमजोर हो गई है, इसलिए हमें हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे को पार करने की उम्मीद नहीं है। हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे की सीमा में हो सकती है और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।

OTHER LATEST STORIES