[Hindi] चक्रवाती तूफ़ान ‘डाए’ के बावजूद सामान्य से कम वर्षा के साथ सम्पन्न होगा सितंबर

September 26, 2018 3:59 PM|

Weather in Rajasthan in Monsoon--IndiaSomeday 600

सितंबर महीना संपन्न होने को है। उम्मीद है कि यह कम मॉनसून वर्षा के साथ पूरा हो जाएगा। बीते 25 दिनों में महज 6 दिन ऐसे थे जब देश में कुल बारिश सामान्य से अधिक थी जबकि बाकी के 19 दिनों में या तो अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा या सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिक वर्षा मुख्यतः 21 से 24 सितंबर के बीच दर्ज की गई। इस दौरान देश के ज़्यादातर भागों में भारी वर्षा हुई, जिससे प्रतिदिन सामान्य से लगभग 50% अधिक वर्षा आंकड़ों में रिकॉर्ड की गई।

सितंबर में आमतौर पर चक्रवाती तूफान नहीं आते हैं, लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान विकसित हुआ और इसने कई दिन देश के 15 से अधिक राज्यों को अच्छी बारिश दी। इसके बावजूद सितंबर में अब तक मॉनसून वर्षा सामान्य से कम रही है। स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवाती तूफान डाए के आने से पहले 9 से 11 सितंबर और 15 से 20 सितंबर के बीच देश में सामान्य से 50% कम वर्षा प्रतिदिन रिकॉर्ड की गई।

देशभर में 1 से 25 सितंबर के बीच कुल 124 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य यानी 150 मिलीमीटर से लगभग 17% कम है। कह सकते हैं कि चक्रवाती तूफान के बावजूद देश भर में बारिश में कमी की भरपाई नहीं हो पाई। अब मॉनसून सीजन अपनी समाप्ति की ओर है, इसमें महज़ 5 दिन बचे हैं। ऐसे में कोई ऐसी संभावना दिखाई नहीं दे रही है कि सितंबर महीने में बारिश की कमी की भरपाई हो सके।

मौसमी परिदृश्य के आंकलन के बाद मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि सितंबर महीने में जो कमी अभी 17% पर है, वह सितंबर खत्म होते-होते बढ़कर 20%तक पहुंच सकती है। इस दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में खासकर उत्तर, मध्य और पश्चिमी भागों में बारिश नहीं होगी। मॉनसून वर्षा कुछ क्षेत्र तक ही सीमित रहेगी, जिसमें पूर्वोत्तर राज्य, पूर्वी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण भारत के राज्य शामिल हैं। उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क मौसम के बीच जल्द ही पश्चिमी राजस्थान से मॉनसून की वापसी भी शुरू होने के लिए मौसम अनुकूल बन सकता है।

Image credit: India Someday

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: