इस साल के 7वें तूफान के विकसित होने में अधिक समय शेष नहीं रहे गए हैं। बंगाल की खाड़ी में उठा सिस्टम डीप डिप्रेशन पहले ही बन गया है। डीप डिप्रेसन की क्षमता में यह बुधवार की सुबह आया है। अगले 24 घंटों में यानि जल्द ही यह तूफान की क्षमता में आ जाएगा।
बुधवार की दोपहर में यह तूफान बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व में है। अंडमान व निकोबार के मायाबन्दर से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में आ गया है। पारादीप से यह दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में 900 किलोमीटर दूर जबकि बंगाल की खाड़ी के सागर द्वीप से 960 किलोमीटर दक्षिण व दक्षिण-पूर्व में था।
English version: Deep depression forms in Bay of Bengal, potential Cyclone Bulbul to form today
खाड़ी में स्थितियाँ बुलबुल के अनुकूल
मौसम से जुड़े मॉडल संकेत दे रहे हैं यह सिस्टम आज शाम या रात के पहले पहर तक तूफान बुलबुल का रूप ले सकता है। बंगाल की खाड़ी में यूं तो स्थितियाँ तूफान बुलबुल के अनुकूल हैं। लेकिन एक तरफ सिस्टम के पूर्वी भागों में 15 से 20 नोट्स की रफ्तार के साथ वर्टिकल विंड शीयर लो है। जबकि पश्चिम में हवाएँ 20 से 25 नोट्स की चल रही हैं। हालांकि जल्द ही स्थितियाँ बदलेंगी जिससे पहले यह चक्रवाती तूफान बनेगा उसके बाद भीषण चक्रवात बन जाएगा।
तूफान बुलबुल उत्तरी ओडिशा व पश्चिम बंगाल के बीच कर सकता है हिट
यह किस राह आगे बढ़ेगा और कहाँ इसका लैंडफॉल होगा, इसे लेकर अभी बहुत हद तक अनिश्चितता बनी हुई है। दो दिन पहले तक वेदर से जुड़े मॉडल संकेत कर रहे थे कि यह पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा में ओडिशा या उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में हिट करेगा। उसके बाद लगा कि यह ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर लैंडफाल करेगा। अब यह लग रहा है कि चक्रवाती तूफान बुलबुल 10 नवंबर के आसपास ओडिशा के चाँदबाली और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच से दस्तक दे सकता है। यह बांग्लादेश के भी काफी करीब होगा।
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।