[Hindi] चक्रवात बुलबुल ने मचाई भारी तबाही, कोलकाता में 28 साल के युवक की गई जान जबकि ओडिशा में फसलों को हुआ काफी नुकसान

November 10, 2019 12:38 PM|

Cyclone bulbul kolkata

अत्यंत भीषण चक्रवात बुलबुल ने आखिरकार शनिवार रात को भारत-बांग्लादेश तट पर लैंडफॉल बना लिया। भीषण चक्रवाती तूफ़ान ने 09 नवंबर को 20:30 से 23:30 बजे IST के बीच सागर के द्वीपसमूह को पार कर दिया और फिलहाल यह बांग्लादेश की ओर पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस तूफान की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी कोलकाता में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश दर्ज हुई है। उपलब्ध ताज़ा बारिश के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो दिनों में, शहर में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ 104 मिमी की भारी बारिश दर्ज हुई है।

इस दौरान पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों जैसे दीघा, हावड़ा, हुगली, 24 परगना, मेदिनीपुर में 100 किमी प्रति घंटे से bhi अधिक गति से हवाएं चल रही थी।

कोलकाता में चक्रवाती तूफान बुलबुल का विनाशकरी रूप देखने को मिला। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, एक 28 साल का शेफ जो बल्लीगंज में कलकत्ता क्रिकेट एंड फुटबॉल क्लब के साथ काम करते थे, उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिसर में एक देवदार वृक्ष की शाखा के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह घटना घटी।

Also, Read In English: Cyclone Bulbul brings devastation, claims a life in Kolkata, damages crop in Odisha

केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि ओडिशा को भी इस तूफान का खामियाजा भुगतना पड़ा। तूफान के कारण राज्य के कई जिलों में पेड़ों का गिरना, बिजली और टेलीफोन के खंभे का उखड़ना तथा उड़ीसा के जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, और बालासोर में बड़े पैमाने पर फसल को नुकसान पहुंचा है।

Image credit: Jansatta 

कृप्या ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: