[Hindi] पंजाब और हरियाणा में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार, फसलों को हो सकता है नुकसान

December 12, 2019 12:44 PM|

स्काईमेट ने जैसा अनुमान लगाया था उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मौसम बदल गया है। पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियाँ शुरू हो गई हैं। पंजाब में बीती रात भी हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में आज सुबह से बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो धीरे-धीरे बारिश की तीव्रता में और वृद्धि होने की संभावना है।

हरियाणा में भी आज सुबह से ही बादल दिखाई दे रहे हैं और कुछ इलाकों में बारिश भी हो रही है। यहाँ भी जल्द बारिश तेज़ हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते इन दोनों राज्यों में दिन के तापमान में काफी गिरावट हो सकती है जबकि रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर पर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान पर बने सर्कुलेशन के कारण उत्तर भारत में मौसम बदला है। हमारा अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा के अधिकांश ज़िले इस बदलाव से प्रभावित होंगे। अगले 24 से 48 घंटों तक दोनों राज्यों में कई जगहों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। ओले भी गिर सकती हैं। बारिश की तीव्रता चंडीगढ़, पंचुकला, अंबाला, करनाल, पठानकोट, जालंधर, अमृतसर जैसे उत्तरी जिलों में सबसे ज़्यादा होगी।

फसलों को हो सकता है नुकसान

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब और हरियाणा के अनेक भागों में यह बारिश फसलों के लिए नुकसान कारण बन सकती है। गेहूं, चने, मटर, सरसों सहित सब्जियों और फलों को बारिश के साथ ओले गिरने के कारण काफी क्षति पहुँच सकती है।

पंजाब और हरियाणा में बढ़ेगी सर्दी

पंजाब और हरियाणा के शहरों में अगले दो दिन अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट होगी। जिससे दिन में सर्दियाँ बढ़ जाएंगी जिसे मौसम की भाषा में कोल्ड डे कंडिशन्स कहा जाता है। 12 और 13 दिसम्बर को दोनों राज्यों में बादल, बारिश और ओले के साथ कोल्ड डे कंडिशन्स रहेगा उसके बाद 14 दिसम्बर से मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि 14 को भी कुछ स्थानों पर बादल बने रहेंगे। साथ ही एक-दो स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। 15 दिसम्बर से मौसम पूरी तरह करवट लेगा।

पश्चिमी हिमालय की बर्फ से ढँकी चोटियों से ठंडी हवाएँ पंजाब और हरियाणा में 14 दिसम्बर से ही आने लगेंगी जिसके चलते न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की गिरावट होगी। तापमान में गिरावट और वातावरण में मौजूद नमी के चलते 14-15 दिसम्बर से कोहरा भी छाने की संभावना है।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

देश भर का मौसम जानने के लिए देखें वीडियो: <span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: