[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में दिखेंगे हल्के बादल लेकिन रहेगा शुष्क मौसम

March 8, 2018 6:00 PM|

Delhi and chandigarh warm weatherदिल्ली और इससे सटे शहरों में शुष्क मौसम जारी है। अगले 3-4 दिनों तक इसमें किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। इस बीच स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 8 मार्च को जम्मू कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इसी सिस्टम के प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर के मैदानी राज्यों विशेषकर राजस्थान और इससे सटे भागों पर विकसित हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों के चलते दिल्ली,गुरुग्राम,गाज़ियाबाद,नोएडाऔरफ़रीदाबादमें 8 से 10 मार्च के बीच हल्के बादल दिखेंगे लेकिन इन भागों में बारिश नहीं होगी। तापमान में भी इससे किसी बदलाव या बढ़ती गर्मी में राहत की उम्मीद नहीं कर सकते।

[yuzo_related]

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और फ़रीदाबाद में अगले 3-4 दिनों के दौरान किसी तरह की मौसमी हलचल अपेक्षित नहीं है। इस समय उत्तर भारत के मैदानी भागों में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और रात व सुबह के समय मौसम सहज बना हुआ है। इन हवाओं के कारण वातावरण शुष्क और आसमान साफ है जिससे दिन में तेज़ धूप अपना असर दिखा रही है। शुक्रवार से धूप कुछ कम होगी लेकिन गर्मी नहीं।

दिल्लीमें आज अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 2-3 दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन का तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। यानि सुबह और रात में आप सुहावने मौसम का आनंद ले सकते हैं लेकिन दिन में मौसम गर्म रहेगा।

Image credit: TravelDPlanet

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image