[Hindi] जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड घूमने के लिए सही समय, सुहावना रहेगा मौसम

June 5, 2019 10:38 AM|

 

Hills Weather

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं,जम्मू-कश्मीरमें एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखी गयी।

स्काइमेट के मौसम जानकारों के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे दूर जा रहा है। इसके बावजूद उम्मीद है कि 6 जून यानी गुरुवार तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के भी कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश देखी जाएगी। इसके बाद, पश्चिमी विक्षोभ दूर हो जाएगा। हालांकि, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद मौसम बहुत सुहावना हो जाएगा।

अगर घूमने के नज़रिये से देखें तो, यह समय पर्यटकों के लिए पहाड़ी स्थलों की सैर के लिए सबसे सही समय है। कुछ जगहें जैसे वैष्णो देवी, औली, धर्मशाला, नैनीताल, मसूरी, और ऋषिकेश में तो पहले से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। जिसके कारण यह जगहें पर्यटन में तेजी का कारण बन रही हैं।

अगला पश्चिमी विक्षोभ10 जून के आसपास पहाड़ियों पर आने की संभावना है। लेकिन, पहाड़ियों में आगे यानी अगले एक सप्ताह तक किसी भी भारी वर्षा या मौसम की किसी भी बड़ी गतिविधि की उम्मीद नहीं हैं। यदि बारिश होगी भी तो तीव्रता हल्की होगी। भूस्खलन, बादल फटने और जलभराव की संभावना से लगभग इंकार किया जाता है। अगले एक सप्ताह तक पहाड़ी राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में मौसम बिल्कुल साफ और सुहावना रहेगा।

Also Read In English:Pleasant weather ahead for Himachal Pradesh, Jammu and Kashmir, perfect time for tourism

Image Credit: Tour Travel World

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: