[Hindi] पंजाब और हरियाणा में लगातार तीसरे हफ्ते होगी बारिश; फसलें हो सकती है चौपट

February 17, 2019 1:54 PM|

Haryana and Punjab Rains--The Hindu  600उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक कई जगहों पर बारिश का एक नया दौर जल्द ही शुरू होगा।अगले कुछ दिनों के दौरान एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर में आएंगे और पंजाब तथा हरियाणा के अधिकांश इलाकों में जमकर बारिश देंगे। ओले भी बरस सकते हैं।

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के करीब आ रहा है, जो उत्तरी पाकिस्तान पर पहुंच गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों पर सक्रिय है।इन दोनों सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में अगले 48 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की वर्षा देखने को मिलेगी।

उसके बाद अनुमान है कि 20 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से उत्तर भारत के पास आएगा और एक नया चक्रवाती क्षेत्र मैदानी भागों पर बनेगा। आने वाले मौसमी सिस्टम अपेक्षाकृत अधिक प्रभावी होंगे। जिससे अनुमान है कि 20 फरवरी से दोनों राज्यों में अधिकांश जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश की यह गतिविधियां ज्यादातर उत्तरी जिलों में होंगी। दक्षिणी भागों में अपेक्षाकृत कम वर्षा के आसार हैं। बारिश 21 फरवरी को चरम पर होगी।बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

स्काइमेट के अनुसार पंजाब के निम्नलिखित ज़िले प्रभावित हो सकती हैं:

अमृतसर, बरनाला, भठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मनसा, मुक्तसर, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन।

हरियाणा के प्रभावित होने वाले ज़िले:

अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुड़गांव, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर।

21 फरवरी को ओले फसलों को कर सकते हैं चौपट

पंजाब और हरियाणा के जिलों में 18 फरवरी की शाम से बारिश का सिलसिला शुरू होगा जो 22 फरवरी, 2019 तक जारी रहेगा। गतिविधियां 20 और 21 फरवरी को सबसे अधिक होंगी। अनुमान है कि 21 फरवरी को कई जगहों पर फिर से ओलावृष्टि हो होगी जिससे फसलों को काफी नुकसान की आशंका है।

Image credit: The Hindu

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: