[Hindi] दिल्ली एनसीआर में नहीं टूटा रिकॉर्ड, लगातार छठें हफ्ते हो रही है बारिश

March 11, 2019 6:13 PM|

Updated on March 11, 2019 at 06:00 PM दिल्ली-एनसीआर में नहीं टूटा रिकॉर्ड; लगातार छठें हफ्ते हो रही है बारिश

उम्मीद के मुताबिक दिल्ली और आसपास के शहरों में सोमवार की शाम को अचानक बादलों का प्रभाव बढ़ा और कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। शुरुआत दिल्ली के मध्य और दक्षिणी भागों से हुई उसके बाद बारिश वाले बादल नोएडा तक पहुंचे जिससे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और इससे सटे नोएडा के हिस्सों में भी तेज़ हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश की यह गतिविधियां कुछ भागों में शाम 6 बजे शुरू हुई, और रुक-रुक कर रात 8 बजे तक जारी रही। महरौली, साकेत, बदरपुर, कालिंदीकुंज, जामिया, कालका जी, नेहरू प्लेस, आश्रम, निज़ामुद्दीन, के साथ-साथ नोएडा में सैक्टर 125, सैक्टर 126, सैक्टर 16 ए, सैक्टर 18, सैक्टर 37 सहित कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। बारिश अचानक शुरू हुई और थोड़े समय में ही बंद भी हो गई।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान पर विकसित हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण दिल्ली-एनसीआर के शहरों में यह बारिश हुई है। हालांकि कल यह सिस्टम कमजोर हो जाएंगे और आगे निकल जाएंगे जिससे 12 मार्च को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। लेकिन 14 मार्च को फिर से बारिश की है उम्मीद।

Originally published on March 10, 2019 at 06:00 PM दिल्ली-एनसीआर में लगातार छठें हफ्ते होगी बारिश

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाज़ियाबाद सहित आसपास के इलाकों में बीते दो-तीन दिनों के शुष्क मौसम में फिर से नए सप्ताह की शुरुआत में ही बदलाव होने की संभावना है। अनुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के हिस्सों में पहले 11 और उसके बाद 14 मार्च को बारिश देखने को मिलेगी।

इस बीच पिछले दो दिनों के शुष्क मौसम के बाद दिन में धूप का असर बढ़ने लगा है जिससे दिन के तापमान में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।शनिवार को सामान्य से 2 डिग्री नीचे 26 डिग्री रहा अधिकतम तापमान रविवार को बढ़कर 28 डिग्री पर पहुँच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान आज भी औसत से 3 डिग्री कम 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।

delhi-rain_NDTV 600x310

मौसम में इस बदलाव का असर प्रदूषण पर भी पड़ा है। बीते 36 घंटों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ प्रभावी हुई हैं जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण काफी साफ हो गया है और वायु गुणवत्ता बेहतर हो गई है। इस समय दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का सूचकांक 120 से भी नीचे रहा। अगले 24 घंटों में इसमें कुछ वृद्धि हो सकती है। हालांकि यह संतोषजनक स्थिति में बना रहेगा।

इस बीच जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पूरब में जा रहा है। लेकिन एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ फिर से उत्तर भारत की पहाड़ियों की ओर बढ़ रहा है, जो वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पहुँच गया है। इस सिस्टम के करण दिल्ली एनसीआर में 11 मार्च को बादल बढ़ेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

हालांकि 12 और 13 मार्च को मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन 14 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश का आगामी दौर 11 मार्च को होने वाली बारिश की तुलना में ज़्यादा प्रभावी होगा, जिससे दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद, नोएडा और फ़रीदाबाद सहित आसपास के सभी भागों में बारिश होने की संभावना है।

Image credit : NDTV

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: