Skymet weather

[Hindi] मध्य भारत पर शीतलहर का शिकंजा, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में और गिरेगा पारा

December 18, 2019 5:38 PM |

शीतलहर का प्रकोप अब उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के बाद मध्य भारत पर भी अपना शिकंजा कस रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों में कोहरे की परत के कारण आसमान धुंधला रहा जिससे धूप का असर कम दिखा।

सर्दी का मौसम जैसे-जैसे अपने चरम पर पहुँच रहा है, देश के अधिकांश भागों में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला देखने को भी मिल रहा है। मध्य भारत के कई इलाकों में दिन ही नहीं बल्कि रात का तापमान भी गिर रहा है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के साथ-साथ विदर्भ में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है।

मध्य भारत में इस सीज़न का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दतिया में 4.1 डिग्री सेल्यिसस में दर्ज किया गया, जिससे यहाँ शीतलहर की स्थिति शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिसके सागर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, श्योपुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस, गुना में 5.6 डिग्री सेल्सियस और टीकमगढ़ में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इन सभी भागों में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम के स्तर पर पहुँच गया।

मध्य प्रदेश के अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी लोगों को सर्द मौसम का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पेंड्रा रोड में गिरकर 7.7 डिग्री और अंबिकापुर में 8.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया।

English version: Extreme cold grips Central India, temperatures settle below normal 

गुजरात में भी दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। राज्य के तटीय इलाकों में नालिया में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। इसी तरह दीसा में पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन में पारा अधिकांश जगहों पर सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश के रतलाम, शाजापुर, छिंदवाड़ा, राजगढ़ जैसे कई हिस्सों में घना आज कोहरा भी छाया रहा। इसके चलते दृश्यता गिरकर 200 से 500 मीटर तक चली गई थी। मध्य भारत के अन्य भागों पर धुंध और कोहरे का असर बढ़ रहा है।

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में शीतलहर शुरू हो जाएगी। कोहरे में भी वृद्धि होने की संभावना है।

Image credit: Patna Blogger

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try