[Hindi] घने कोहरे के बीच लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, पटना, गया में ठंड बरपा रही कहर

January 12, 2018 12:00 PM|

Cold wave in Lucknowबिहार और इससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में भी घना कोहरा राहत देने को तैयार नहीं है। पिछले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने से उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में कोहरे में कमी आई है लेकिन तराई क्षेत्रों में नमी अधिक होने और हवा कम होने के चलते कोहरा बादल बनकर छाया हुआ है।

घने कोहरे के चलते धूप गायब है और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे रिकॉर्ड क्या जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बरेली, नजीबाबाद, रामपुर, शाहजहाँपुर, हरदोई, गोरखपुर, बहराइच, लखनऊ जबकि बिहार में छपरा, सुपौल, सितामढ़ी, मुजफ्फरपुर, बेतिया और पटना में अधिकतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है जो सामान्य से 10 डिग्री तक कम है। कम तापमान के चलते दिन में शीतलहर चल रही है।

[yuzo_related]

उत्तर प्रदेश में कई इलाके रात के समय भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चल रहा है। फुर्सतगंज,लखनऊ,कानपुर, हरदोई औरमेरठमें जैसे कई स्थानों पर रात का तापमान 5 डिग्री से कम रहा। आज उत्तर प्रदेश में बहराइच सबसे सर्द स्थान। यहाँ सुबह पारा 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी कमी को देखते हुए कह सकते हैं कि समूचे मैदानी भारत में सबसे अधिक ठंडी इस समय उत्तर प्रदेश और बिहार में ही पड़ रही है।

आने वाले दिनों में भी दोनों राज्यों में जल्द विशेष राहत मिलने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। कोहरा तेज़ी से तभी साफ होगा जब अच्छी बारिश हो या तेज़ उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चलें। फिलहाल दोनों राज्यों में हवाएँ तो बढ़ेंगी लेकिन बारिश के जल्द कोई आसार नहीं हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और पूर्वी भागों तथा बिहार में अगले 48 घंटों तक घना कोहरा जारी रहेगा, जो रफ्तार पर ब्रेक लगाकर रखेगा। इस दौरान घने कोहरे के चलते मेरठ और बरेली से लेकर अररिया, सुपौल तक कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना रहेगा।

Image credit: LiveMint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: