[Hindi] वाराणसी, कानपुर, पटना, रांची में भी पारा लुढ़का, पूर्वी भारत के कई इलाके शीतलहर की गिरफ्त में

November 24, 2017 5:31 PM|

Cold wave in Varanasiउत्तर भारत के बाद अब बारी पूर्वी राज्यों की। कुछ समय तक सामान्य से ऊपर चल रहा पारा तेज़ी से नीचे गिरा है जिससे शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी बंद होने के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएँ अपने साथ बर्फीली सर्दी लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक पहुँच रही हैं। अगले 2-3 दिनों तक हल्की से मध्यम हवाएँ इसी तरह से चलती रहेंगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा मुज़फ्फ़रनगर। यहाँ सामान्य से 3 डिग्री कम 4.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार लखनऊ,कानपुर,वाराणसी,इलाहाबाद, गोरखपुर और बहराइच सहित अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुँच गया है। अनुमान है कि 27 नवंबर तक इसी तरह से ठंडी हवाएँ जारी रहेंगी और पारा व्यापक रूप नीचे ही रहेगा। 28 नवंबर से हवाओं के रुख में बदलाव के आसार हैं उसके बाद तापमान में कुछ वृद्धि होगी जिससे शीतलहर से राहत मिलेगी।

[yuzo_related]

बिहार में भी ठंडी हवाएँ चल रही हैं औरगया,पटना, सीतामढ़ी, मधुबनी,भागलपुरमें तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री तक नीचे चला गया है। पूर्णिया और गया में शीतलहर जैसे हालात हैं जबकि बाकी हिस्सों में कड़ाके की ठंड बनी हुई है। अगले 3-4 दिनों तक अधिकतर हिस्सों में पारा और गिरेगा जिससे बिहार के कई इलाके शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं।

झारखंड में आमतौर पर इस समय अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन कई इलाकों में पारा 3-5 डिग्री तक नीचे गिरा है। शुक्रवार को बोकारो सबसे ठंडा रहा। यहाँ न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। डाल्टनगंज में भी सामान्य से 3 डिग्री कम 9.5 डिग्री रहा पारा।जमशेदपुरमें सामान्य से 3 डिग्री नीचे 10.4 डिग्री पर पहुँच गया तापमान।

Image credit: India.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: