[Hindi] वैष्णो देवी में बारिश ही बारिश; दिन में भी पड़ रही है कड़ाके की सर्दी

January 23, 2019 6:29 PM|

 

Rain in Vaishno_Devi_Indian Express 600

जम्मू कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक मौसम में हलचल देखने को मिल रही है।वैष्णो देवीमें बीते 2-3 दिनों के दौरान अच्छी बारिश हुई है। कटरा में पिछले 24 घंटों के दौरान 18 मिमी की मध्यम वर्षा दर्ज की गई। पवित्र वैष्णो देवी भवन पर भी बारिश और बर्फबारी जारी रही। गौरतलब है कि 2018-19 की सर्दी में देश में सबसे ज़्यादा बारिश जम्मू कश्मीर में हो रही है। अकेले जनवरी महीने में राज्य में लगभग 110 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो सामान्य से 83% अधिक है।

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार भवन और आसपास के भागों पर लगभग छह इंच बर्फ गिरी है। इसी तरह सांझी छत पर (जहां तक हेलीकाप्टर सेवा मिलती है) छह इंच, भैरो घाटी में तीन इंच और त्रिकुटा पर्वत पर डेढ़ फुट के करीब बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से भवन पर चढ़ाई में मुश्किलें आ रही हैं। शीतलहर भी चल रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर व केबल कार सेवा को फिलहाल बंद कर दिया है। अधिकारियों ने बताया है कि मौसम साफ होने पर यह सेवाएँ फिर से शुरू की जाएंगी। इतनी बाधाओं के बाद भी भक्त यात्रा कर रहे हैं। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन कर्मी भी तैनात कर रखे हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की मुश्किल का सामना ना करना पड़े।

वैष्णो देवी के मौसम पर विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दिन भर बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। कटरा में जहां दिन का तापमान 10 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया वहीं भवन पर अधिकतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहा। वैष्णो देवी भवन पर न्यूनतम तापमान 1 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया जा रहा है।

कटरा सहित वैष्णो देवी में पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश और बर्फबारी हुई जिससे आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी दिशा में निकल रहा है जिसके चलते गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी। हालांकि अगले 48 घंटों तक यानि 24-25 जनवरी तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर गर्जना के साथ हल्की वर्षा होने के आसार बने हुए हैं।

वैष्णो देवी सहित आसपास के हिस्सों में 26 जनवरी से मौसम में हलचल काफी कम हो जाएगी। उसके बाद दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान बढ़ेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में सुधार की  बजाए इस महीने के आखिर में और गिरावट की संभावना है। इसके चलते श्रद्धालुओं को अगले कुछ दिनों तक भीषण सर्दी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि अगर आप देवी के दर्शन के लिए निकलने की तैयारी में हैं सर्दी को छोडकर मौसम की और कोई बाधा आपका रास्ता शायद ही रोके।

Image credit: Indian express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: