[HIndi] अनंतनाग में बादल फटने से दो सगे भाइयों की गयी जान, 16 मई से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद

May 14, 2019 7:00 PM|

उत्तर भारत की पहाड़ियों वाले इलाके लगातार प्री-मॉनसूनी मौसम की गतिविधियों को देख रही है। बीच-बीच में कुछ दिन यह गतिबिधियां रुकी हैं,लेकिन पहाड़ी राज्यों में वर्षा की गतिविधियाँ लगातार रिकॉर्ड की गईं।

कल जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बादल फटने से,दो सगे भाइयों की जान चली गई। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। पानी का बहाव इतना तेज था कि शवों को अभी तक बरामद नहीं किया गया है।

अब फिर से बारिश शुरू होने में कुछ दिनों का ब्रेक होने की संभावना है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ15मई की रात को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से संपर्क करने की संभावना है। जिसके कारण मौसम की गतिविधियां एक बार फिर जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी गति पकड़ लेंगी।और इन तीनों राज्यों में बारिश देखी जा सकती है।

जिसके बाद16और18मई के बीच,जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिलेंगी। जबकि उत्तराखंड में छुटपुट बारिश के आसार हैं। उत्तर भारत की पहाड़ियों के ऊपरी हिस्सों पर बर्फबारी की गतिविधि भी देखी जा सकती है। जिसके बाद19मई तक मौसम साफ होने की संभावना है।

Also Read In English -Cloudburst in Anantnag kills 2, rainy days in the hills to begin again on May 16

आगामी बारिश उत्तराखंड के लोगों के लिए भी राहत की सांस ले सकती है। जहां जंगल की आग काफी लंबे समय से कहर बरपा रही है।

Image Credit: jagran

कृपया ध्यान दें:स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
गर्मी की वापसी, क्या इस बार मार्च में 40°C पहुंचेगा मुंबई का तापमान?

मुंबई में जल्द ही फिर चिपचिपी गर्मी लौटेगी। मार्च के पहले 15 दिन सामान्य से ज्यादा गर्म रहे हैं। 11 मार्च को 39.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ था। जमीन पर समुद्री हवा देरी से पहुंचने पर तापमान बढ़ सकता है। इसके साथ ही मुंबई में 22-23 मार्च के बाद पारा 36°C पार कर सकता है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ रहा तापमान, अगले हफ्ते 40°C तक पहुंचने के आसार

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, तापमान 30.7°C तक पहुंचा, जल्द ही 40°C का स्तर छू सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 20-21 मार्च की रात हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, 25-27 मार्च के बीच लू जैसे हालात बन सकते हैं।

posted on: