[Hindi] राजधानी दिल्ली में सुबह सर्द, दिन में खिली धूप के बीच सुहावना होगा मौसम

January 9, 2018 5:44 PM|

Delhi gradual increase in temperatureदिल्ली में ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। इन हवाओं से दो मुख्य बदलाव देखने को मिले हैं। पहला बदलाव कोहरे और प्रदूषण में कमी आई तथा दिन में धूप का प्रभाव बढ़ा जबकि दूसरा बदलाव रात के तापमान में गिरावट के रूप में दिखाई दिया। दिल्ली में पिछले दिनों न्यूनतम तापमान ऊपर गया था जबकि ठंडी हवाओं के प्रभाव से इसमें कमी दर्ज की गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 4.2 डिग्री और पालम में 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में इस सीज़न का सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री रहा है जो आज से पहले 6 जनवरी को दर्ज किया गया था। उसके बाद रविवार और सोमवार को इसमें कुछ वृद्धि हुई थी। दिल्ली में 4.2 डिग्री पारा सामान्य से 3 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया क्योंकि आसमान साफ है और तेज़ धूप देखने को मिल रही है।

[yuzo_related]

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली और इससे सटे शहरोंनोएडा,गाज़ियाबाद,गुरुग्रामऔरफ़रीदाबादमें अगले 2-3 दिनों तक उत्तर-पश्चिमी मध्यम हवाएँ चलेंगी। दिन में धूप खिली रहेगी जबकि सुबह और रात के समय अच्छी सर्दी जारी रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा।

इस बदलाव सेदिल्लीऔर एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है। इसके अलावा कोहरा कम होने से पटरी से उतरी परिवहन व्यवस्था भी सामान्य हो रही है। अनुमान है कि इस सप्ताह मौसम का मिजाज़ इसी तरह का बना रहेगा।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: