[Hindi] जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बढ़ सकती है बारिश, कुछ स्थानों पर बर्फ़बारी के भी आसार

May 20, 2019 6:49 PM|

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मई महीने के दौरान अच्छी बारिश हुई है, जो कि साल के इस समय पश्चिमी विक्षोभों के ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच जाने के कारण सामान्यतः देखने को नहीं मिलती है। इसके अलावा इन पश्चिमी विक्षोभों की आवृत्ति और तीव्रता भी कम हो जाती है।

जबकि इस साल, मई माह की शुरुआत से ही उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ लगातार आते रहे हैं। इसके अलावा इनकी तीव्रता भी अलग-अलग रही। मई के तीसरे हफ्ते के दौरान भी यहाँ गतिविधियां जारी हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज यानि सोमवार को उत्तर भारत के सभी तीनों पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा कल यानि 21 मई को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा। लेकिन मंगलवार की शाम के बाद उत्तर भारत के पहाड़ों को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण 22 मई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने के आसार हैं। बारिश 25 मई तक जारी रह सकती है।

एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में हलचल होगी। ऊंचे पहाड़ी स्थानों पर एक-दो जगह तेज़ बारिश और बर्फ़बारी होने के भी आसार हैं।

Also Read In English:Rains to increase in Kashmir, Himachal and Uttarakhand, snowfall and hailstorm in few parts

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में होने वाली इन मौसमी गतिविधियों के कारण कुछ जगहों पर भूस्खलन होने की भी आशंका है। स्काइमेट का सुझाव है कि पर्यटक और स्थानीय लोग भी बारिश के समय सावधानी बरतें।

Image credit: Kashmir Walla

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: