[Hindi] बिहार में अगले 3 दिनों में भारी बारिश की उम्मीद, इसी दौरान मॉनसून के आगमन की भी संभावना

June 20, 2019 5:09 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

बिहार के लोगों को बीते कुछ दिनों से गर्म और शुष्क मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, तापमान 40 डिग्री से नीचे जाने के मूड में नहीं है। कल यानि 19 जून को बिहार में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 ℃ से ऊपर दर्ज किया गया। आंकड़ों की बात करें तो, छपरा में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस, पटना में 41.6 डिग्री और भागलपुर में 40.0 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके विपरीत, राज्य के पूर्वोत्तर जिलों जैसे पूर्णिया और उससे सटे आसपास के क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई। स्काइमेट के मुताबिक, आने वाले दिनों में, राज्य में तीव्र वर्षा के आसार हैं और इसके साथ ही अगले दो से तीन दिनों के दौरान मॉनसून के बिहार के पूर्वी भागों तक पहुँचने की उम्मीद है।

राज्य में जो हल्की बारिश हुई है, वह बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग और उससे सटे आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण हुई थी। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही, बिहार से उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा फैला हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के अलावा, बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं भी नमी बढ़ा रही है।

Also Read In English:Bihar to witness heavy rain in the next 3 days, monsoon arrival likely during this period

स्काईमेट के अनुसार, इनमजबूत मौसम प्रणालियों के कुछ और समय तक बने रहने की उम्मीद है, इसलिए बिहार के उत्तरी और उत्तरपूर्वी जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। यह गतिविधियां 23 जून तक जारी रहेंगी। इसके बाद, बारिश की तीव्रता में वृद्धि होगी और बिहार के निचले हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इन बारिशों से दिन के तापमान में मामूली गिरावट आएगी, जिससे पूरे राज्य में गर्मी के तेवर तल्ख हो जाएंगे। तापमान में गिरावट से बिहार के लोगों के लिए मौसम आरामदायक हो जायगा।

दूसरी ओर, राज्य के दक्षिणी जिलों मेंहल्की बारिश जारी रहेगी। जबकि, 26 और 27 जून के आसपास पूरे राज्य में अच्छी बारिश दिखने की उम्मीद है।

पूर्वानुमान अवधि के दौरान बिहार के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और भागलपुर जैसे स्थानों पर तीव्र बारिश होगी।

Image Credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: