[Hindi] मायानगरी मुंबई में अच्छी बारिश के आसार, अरब सागर में बने चक्रवात दिलाएगी राहत

June 9, 2019 7:22 PM|

Rain in Mumbai

केरल मेंदक्षिण पश्चिम मॉनसूनके आगमन के बाद अब मुंबई वालों की निगाहें मुंबई में मॉनसून के आगमन पर है। क्यूंकि, एक या दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के बावजूद, कल यानि 8 मई को सपनों की नगरी मुंबई का मौसम बहुत गर्म और उमस भरा रहा।

इस समय एक प्रमुख मौसम प्रणाली आने के करीब है, जिसके कारण ऐसा लग रहा है कि मुंबई में एक बार फिर से बारिश दस्तक देने के लिए तैयार है।

Also Read In English: Mumbai rains to come up as Cyclone brewing in Arabian Sea

स्काइमेट के अनुसार, एक अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिणी महाराष्ट्र से केरल के तटीय भागों तक फैला हुआ है। इसके अलावा, दक्षिण पूर्व अरब सागर और उससे सटे हुए क्षेत्रों में क निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है।

यह मौसम प्रणाली और भी अधिक तेज होगी और कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय भागों की तरफ उत्तर / उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ना शुरू कर देगी। जिसके बाद मुंबई सहित महाराष्ट्र और कोंकण के दक्षिणी तटीय भागों में गरज के साथहल्की से मध्यम बारिशहो सकती है। मौसम जानकारों के मुताबिक, मुंबई के अधिकांश जगहों में 11 और 12 जून के आसपास हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

यह बारिश प्री-मॉनसून सीजन की पहली अच्छी बारिश होगी। चूंकि, मुंबई में आमतौर पर प्री मानसून सीजन की बारिश बहुत अधिक नहीं होती है और ये वर्षा केवल मानसून की शुरुआत से पहले देखी जाती है।

लंबे समय से गर्मी से जूझ रहे मुंबई वालों को यह बारिश होने के साथ ही गर्म और उमस भरी मौसम की स्थिति से छुटकारा मिल जाएगा।

Image credit: Free Press Journal

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: