[Hindi] राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज और धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना

April 6, 2019 11:08 AM|

स्काईमेट द्वारा किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान प्री-मॉनसून गतिविधियाँ देखी गईं। राजस्थान के पश्चिमी भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रीय है। इस सिस्टम के प्रभाव से एक ट्रफ मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों तक फैली हुई है।

इस मौसम प्रणाली की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के उत्तरी भागों में अच्छी बारिश देखी गयी। इसके अलावा राजस्थान के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों पर धूल भरी आंधी का भी प्रकोप बना हुआ था।

स्काईमेट का अनुमान है कि, ट्रफ रेखा बने रहने के कारण 6 अप्रैल यानी आज भी गरज के साथ छिटपुट बारिश की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। जबकि, एक-दो स्थानों पर धूल भरी का असर भी देखा जा सकता है। राजस्थान के इलाके जैसे श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, जयपुर, दौसा और सवाई माधोपुर जैसी जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ गरज और बारिश की उम्मीद है।

चूंकि, यह प्री-मॉनसून गतिविधियाँ हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां दोपहर या शाम तक दिखने की उम्मीद है। इन मौसम प्रणाली के बने रहने के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति से मामूली राहत मिल सकती है। हालांकि, राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में लू जैसी स्थिति बरक़रार रहने की संभावना है।

Also Read In English :Jaipur, Alwar, Bikaner to continue witness rain, thundershower activities, dust storm at few places

पूर्वानुमान के अनुसार, इन राज्यों में गरज के साथ बारिश की यह गतिविधियाँ 24 घंटे के बाद कम हो जाएंगी। जिसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दिखने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण अगले दो-तीन दिनों में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में लू का प्रकोप फिर से देखा जा सकता है।

Image Credit : Scroll.in

कृपया ध्यान दें : स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: