[Hindi] कश्मीर, लद्दाख, शिमला और मनाली में बर्फबारी की संभावना, अवलांच की भी आशंका

November 26, 2019 4:13 PM|

hills 00 (1)

जम्मू कश्मीर के पास एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ इस समय पहुंचगया है, जिसके कारण उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में मौसम सक्रिय बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से हमारा अनुमान है कि 26 नवंबर से जो गतिविधियां जम्मू कश्मीर में शुरू हुई हैं, वह 28 नवंबर तक लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी बनी रहेंगी। उत्तराखंड में 27 और 28 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तो एक-दो जगहों पर भारी हिमपात होने की संभावना है।

इसके साथ-साथ उम्मीद यह है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों में आज और कल यानी 27 और 28 नवंबर को ओलावृष्टि भी हो सकती है। स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में 28 नवंबर की दोपहर से मौसम में कुछ सुधार देखा जाएगा। लेकिन लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 28 नवंबर की शाम तक मौसम सक्रिय रहेगा जिसके कारण इन भागों में बर्फबारी जारी रह सकती है।

ताजा बर्फबारी के कारण जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में अवलांच की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। इसी दौरान पहाड़ों पर कुछ जगहों पर भूस्खलन की आशंका है।

मौसम में इस बदलाव के कारणधर्मशाला, मनाली और शिमला सहित उत्तर भारतके पर्वतीय राज्यों में कई जगहों पर दिन के तापमान में भारी गिरावट होगी, जिसकी वजह से कड़ाके की सर्दी का सामना इन क्षेत्रों में लोगों को अब करना पड़ेगा। कुछ इलाकों में दिन का तापमान गिरते हुए 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा।

Read in English:  Rain and a blanket of snow likely in Kashmir, Ladakh, Manali and Shimla, probability of avalanche high

जबकि केलांग और कालपा जैसे ऊंचे इलाकों में पारा 0 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। लेकिन 29 नवंबर से जब पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा, बारिश और बर्फबारी बंद हो जाएगी तब दिन के तापमान में कुछ वृद्धि होगी। लेकिन रात के तापमान में उसके उपरांत व्यापक गिरावट देखने को मिलेगी क्योंकि बर्फीले इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण पारा ज्यादा गिरेगा। यह ठंडी हवाएंपंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेशमें भी तापमान को नीचे लाएंगी जिससे इन भागों में कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना 29 नवंबर से बनेगी।

Image credit: News18

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

पूरे भारत के मौसम का हाल जानने के लिए वीडियो देखें:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: