[Hindi] जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात की संभावना

February 15, 2020 4:42 PM|

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पिछले 36 घंटों से शुष्क मौसम बना हुआ है। उत्तर भारत के पूरे पहाड़ी राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। जबकि जम्मू और कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों में मौसम सुहावना रहा है, और राते ठंडी रही है।

एक कमजोरपश्चिमी विक्षोभपाकिस्तान के उत्तरी हिस्सों और जम्मू-कश्मीर के आसपास के हिस्सों में बना हुआ है। हालाँकि इस मौसम सिस्टम के पूर्व से उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर जाने की संभावना है।

इस मौसम सिस्टम के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों जेसे लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों में अगले 36 घंटों में बादल छाए रहेंगे। इस बार भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना कम से कम है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर जायदा नहीं होगा। लेकिन एक ही समय में हम पश्चिमी हिमालय की उच्च पहाड़ियों वाले क्षेत्रों के एक-दो स्थानो पर हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद करते हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसारजम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेशके दक्षिणी भागों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। साथ ही क्षेत्र में आसमान साफ रहेगा, जिससे अच्छी धूप निकलेगी।

English Version : Rain and snow likely in parts of Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh, Ladakh and Uttrakhand

18 फरवरी से, एक और पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। तब तक उत्तर भारत की पहाड़ियों में शुष्क मौसम बना रहेगा।

Image credit: Rising Kashmir

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: