[Hindi] उत्तर व मध्य भारत में मॉनसून का आंशिक ब्रेक; 3-4 दिनों बाद फिर होगा सक्रिय

August 2, 2018 3:21 PM|

Gwalior weather

वर्ष 2018 में जैसा अनुमान लगाया था मॉनसून तय समय से कुछ पहले ही केरल में आया और आगमन की साथ ही केरल सहित दक्षिण भारत के राज्यों में इसने अच्छी बारिश दी। उसके बाद भी मुंबई सहित महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों तक मॉनसून ने अच्छी प्रगति की और कई भागों में समय से पहले पहुंचकर झमाझम बारिश दी। लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों में आगमन के बाद मॉनसून की रफ्तार में ब्रेक लगी जिसके चलते बिहार और उत्तर प्रदेश में लोगों को मॉनसून वर्षा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

अगले पड़ाव के रूप में बिहार में पहुँचते ही मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी और 29 जून को ही राजधानी दिल्ली सहित देश के लगभग सभी भागों में पहुंच गया। मॉनसून सीजन के दो महीने बीतने की बात की स्थिति देखें तो कहीं ज्यादा और कहीं कम बारिश के साथ 1 जून से 31 जुलाई के बीच देश भर में सामान्य से 6% कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

अब मॉनसून में ब्रेक की स्थिति आ गई है। मॉनसून में विराम की यह स्थिति तब आती है जब मॉनसून ट्रफ हिमालय के तराई क्षेत्रों में चली जाती है और दक्षिणी भागों में कोई मौसमी सिस्टम नहीं बनता। साथ ही उत्तरी भागों में पश्चिमी हवाएँ चलने लगती हैं।

इस समय मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी शिरा हिमालय के तराई क्षेत्रों में पहुंच गया है, जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं जो शुष्क हैं। इसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत के साथ-साथ राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश तक अगले कुछ दिनों के लिए मॉनसून वर्षा देखने को नहीं मिलेगी।

दूसरी ओर मॉनसून ट्रफ का पूर्वी सिरा अभी भी गंगा के मैदानी क्षेत्रों में है। इसके अलावा बिहार और इससे सटे भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र भी सक्रिय है। इसके चलते पूर्वी भारत के राज्यों विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में अच्छी मॉनसून बरसात जारी रहने की संभावना है। मॉनसून में ब्रेक की स्थिति पूरे मॉनसून सीजन में आमतौर पर दो या तीन बार देखने को मिलती है।

[yuzo_related]

हालांकि बीते कुछ वर्षों में ऐसा देखा जा रहा है कि मॉनसून ब्रेक की पारंपरिक स्थिति में बदलाव आया है। मॉनसून में ब्रेक मुख्यतः तब आता है जब हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर असम और अरुणाचल प्रदेश तक मॉनसून ट्रफ हिमालय की तराई में जाकर कुछ दिनों के लिए स्थिर हो जाती है और देश के बाकी हिस्सों में बारिश बंद हो जाती है।

इस बार मॉनसून में यह ब्रेक की स्थिति ज़्यादा दिनों के लिए टिकने वाली नहीं है। यानि सभी भागों में बारिश एक साथ बंद नहीं होगी उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में जो ड्राई स्पेल शुरू हुआ है वो अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेगी उसके बाद 7 अगस्त से फिर से मॉनसून वर्षा शुरू हो जाएगी।

Image credit: IndiaDestiny.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: