[Hindi] बिहार और उत्तर प्रदेश में अगले 24-48 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना

September 25, 2019 3:45 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

उत्तर प्रदेश और बिहार में बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब, बिहार सहित उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों मेंबारिश में वृद्धि होने की संभावनाहै।

बारिश बढ़ने के कारण

बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी हवाएँ इन दोनों राज्यों मेंनमी को बढ़ा रही है। इसके अलावा, पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा के बनने की भी संभावना है। जो कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों से बिहार होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक जाएगी।

मौसम पूर्वानुमान

इन मौसम प्रणालियों का प्रभाव 27 सितंबर तक बारिश के रूप में दिखाई देगा। राज्यों में आज से अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही, आकाशीय बिजली की भी आशंका है।

बिहार और उत्तर प्रदेश में कहां-कहां है बारिश की संभावना

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, उत्तर प्रदेश की तुलना मेंबिहार में बारिश की गतिविधियां अधिक होगी। इस दौरान, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और प्रतापगढ़ सहित बिहार के पटना, गया, भोजपुर, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथएक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसारहैं।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

28 सितंबर तक उम्मीद है कि बारिश की गतिविधियां दोनों राज्यों से काफी कम हो जाएंगी। हालांकि, बिहार के दक्षिणी जिलों विशेष रूप से गया, नवादा और औरंगाबाद में अलग-अलग स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है।

27 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान, प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर के हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Also, Read In English:Moderate rains with lightning strike to impact Varanasi, Prayagraj, Patna and Gaya during next 24 to 48 hrs

इन गतिविधियों के कारण, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार और में मौसम आरामदायक बना रहेगा। इसके अलावा, दोनों राज्यों में तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं होगी और धीरे-धीरे सुबह और रात के दौरान भी मौसम सुखद हो जाएगा।

Image Credit : DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें

समूचे भारत के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: