[Hindi] मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और रतलाम में जारी रहेगी मध्यम से भारी बारिश

September 10, 2019 2:18 PM|

madhya pradesh rains

मध्य प्रदेश में मानसून के मौसम में लगभग हर साल बाढ़ का कहर देखा जाता है। लगातार हुई मॉनसून बारिश के बावजूद, पूर्वी मध्य प्रदेश में केवल आठ प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड है। दूसरी ओर, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 38 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिले जिनमें खासकर बालाघर, रीवा, कटनी और पन्ना में अभी भी बारिश की कमी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई है। उस दौरान, खंडवा में 118 मिमी की मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सीधी में 58 मिमी, धार में 43 मिमी और भोपाल में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य प्रदेश में आज भी मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही, भोपाल, इंदौर, खरगोन, खंडवा, धार, उज्जैन, रतलाम और नीमच में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

उम्मीद है कि कल यानि 11 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। उस दौरान उत्तरी जिलों में खासकर ग्वालियर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी के हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।

आपको बता दें कि, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना निम्न दवाब क्षेत्र के साथ विंड-शीयर ज़ोन भी विकसित है जो 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण आगामी बारिश देखी जाएगी।

इस प्रकार, हम कह सकते हैं कि राज्य में रुक-रुक कर लेकिन फिर भी अगले कुछ दिनों तक राज्य में मध्यम बारिश जारी रहेगी। लगातार हो रही बारिश के कारण ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश में यह मॉनसून सीज़न सामान्य से अधिक बारिश के साथ समाप्त हो सकता है।

Also, Read In English:Madhya Pradesh Rains: Moderate to heavy rains in Bhopal, Indore, Ujjain and Ratlam for next 24 hrs

मध्य प्रदेश के लिए मौसम चेतावनी

राज्य के आगर मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा (पूर्वी निमाड़), खरगोन (पश्चिम निमाड़), मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सागर, सीहोर, सिवनी, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन तथा विदिशा के हिस्सों में अगले 4-6 घंटों के दौरान गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

Image Credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: