[Hindi] राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर और उदयपुर में आज भी वर्षा का अनुमान लेकिन मॉनसून की विदाई करीब अब जल्द दिखेंगे गर्म दिन

October 5, 2019 10:10 AM|

Monsoon Performance in Rajasthan

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद, आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में और अधिक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पिछले दो दिनों की तुलना में बारिश की तीव्रता काफी हल्की होगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र चिह्नित किया गया है, जो राज्य में होने वाली आगामी बारिश के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, यह मौसम प्रणाली अब कमजोर हो रही है। लेकिन, अगले 24 घंटों के दौरान बाड़मेर, जोधपुर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ के भागों में हल्की बारिश देखी जाएगी। इस दौरान, राजधानी जयपुर में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

हालांकि, अभी चल रही मौसमी प्रणाली धीरे-धीरे कम चिह्नित हो जाएगी। जिसके कारण राज्य में 7 अक्टूबर से मौसम बिल्कुल साफ और शुष्क हो जाएगा। इस दौरान तेज धुप तथा दिन के तापमान में वृद्धि देखी जाएगी।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

यही नहीं, मॉनसून की वापसी के कारण उमस का स्तर भी उच्च बना रहेगा। जिसके कारण दोपहर का समय उमस भरा होने के साथ मौसम अत्यधिक असहज रहेगा। बता दें कि, राजस्थान में गर्म और उमस भरा मौसम से राहत 2-3 दिनों के बाद ही दिखाई देगी, क्योंकि 10 अक्टूबर से मॉनसून की वापसी शुरू हो जायेगी।

मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया आम तौर पर सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू होती है और सबसे पहले पश्चिमी राजस्थान से इसकी विदाई शुरू होती है। जिसके बाद, उमस भरी हवाएं चली जाती है और गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप तापमान में वृद्धि होती है। मॉनसून के वापस होते ही राज्य में ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा।

Also, Read In English: Light rain in Barmer, Jodhpur and Udaipur today, warm days ahead as Monsoon nears withdrawal

Image Credit: NBT

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: